केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति मंत्री आशीष पटेल ने क्यों दी इस्तीफा की धमकी? जाने पूरा मामला
Minister Ashish Patel News: योगी सरकार में मंत्री और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल द्वारा रविवार की रात में इस्तीफा देने की धमकी दी गई। मंत्री आशीष पटेल ने अपने फेसबुक अकाउंट से इस्तीफा देने की धमकी दी।
रविवार देर रात मंत्री आशीष पटेल ने अपने फेसबुक अकाउंट से लिखा कि मेरी राजनीतिक हत्या करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक हत्या करने के लिए साजिश के तहत मेरे ऊपर अनर्गल आरोप लगाया जा रहे हैं।

इसलिए दी इस्तीफा की धमकी
दरअसल, प्राविधिक शिक्षा विभाग में डिप्लोमा सेक्टर के विभागाध्यक्ष पद पर पदोन्नति में अनियमितता का आरोप लगने के बाद मंत्री आशीष पटेल नाराज हैं। उन्होंने लिखा कि मेरे मंत्री रहते हुए प्राविधिक शिक्षा विभाग में वंचित वर्ग से आने वाले कार्मिकों के हितों के संरक्षण की बात पूरा उत्तर प्रदेश जानता है।
आगे उन्होंने यह भी लिखा 'सांच को आंच क्या! माननीय मुख्यमंत्री अगर आवश्यक समझें तो आरोपों की सीबीआई से जांच करा लें। मैं तो यहां तक कहता हूं कि दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए लगे हाथ बतौर मंत्री अब तक मेरे द्वारा लिए गए एक-एक निर्णय की भी सीबीआई से जांच करा लें।'
यह है फेसबुक पर उनके द्वारा किया गया पूरा पोस्ट
मीडिया और सोशल मीडिया पर मेरी राजनीतिक हत्या करने के लिए साज़िश के तहत तथ्यहीन और अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। मेरे मंत्रित्व काल में प्राविधिक शिक्षा विभाग में वंचित वर्ग से आने वाले कार्मिको के हितों की रक्षा के बारे में पूरे उत्तर प्रदेश को पता है ।
सांच को आंच क्या! माननीय मुख्यमंत्री जी अगर आवश्यक समझें तो आरोपों की सीबीआई से जांच करा लें। मैं तो यहां तक कहता हूँ कि दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए लगे हाथ बतौर मंत्री अब तक मेरे द्वारा लिए गए एक-एक निर्णय की भी सीबीआई से जांच करा लें।
सब को पता है कि इसके पीछे कौन है। आगे और भी ऐसे आरोप लगेंगे। ऐसे मिथ्या आरोपों से डरने वाले कोई और होंगे। अपना दल (एस) वंचितों के हक़ की लड़ाई से पीछे नहीं हटने वाला।
एक बात और, सामाजिक न्याय की जंग के लिए अपना दल (एस) माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के सानिध्य में 2014 में एन डी ए का अंग बना था।माननीय प्रधानमंत्री जी का जिस दिन आदेश होगा बिना एक सेकेंड की देरी के मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications