अमेठी: कांग्रेस के कद्दावर ने क्यों दिया इस्तीफा, भाजपा में जाने की तैयारी!
कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं अमेठी सांसद राहुल गांधी को संसदीय क्षेत्र को छोड़े 8 घंटे भी नहीं बीते थे कि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री जंग बहादुर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिय
अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं अमेठी सांसद राहुल गांधी को संसदीय क्षेत्र को छोड़े 8 घंटे भी नहीं बीते थे कि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री जंग बहादुर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि वो आगामी 10 अक्टूबर को वो बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के सामने बीजेपी ज्वाइन करेंगे। वैसे उनके पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को खासा नुकसान हो सकता है।

2002 में बीएसपी के टिकट पर बने थे विधायक
पूर्व मंत्री जंगबहादुर सिंह का शुमार अमेठी के गौरीगंज इलाके में कद्दावर नेताओं में शुमार होता है। उन्होंने वर्ष 2002 में बीएसपी के सिम्बल पर असेम्बली इलेक्शन लड़ा था और उस समय उन्होंने कांग्रेस के पूर्व एमएलए स्व. नूर मोहम्मद के पुत्र फ़तेह बहादुर को 7500 वोटों से शिकस्त दी थी। उन्हें 38 हज़ार 722 वोट मिले थे। जिसके बाद उन्हें बसपा सरकार में राज्य भंडारा निगम का अध्यक्ष बनाया गया था।
गोपाल जी और जंग बहादुर में चल रही रार
इसके बाद से जंगबहादुर अमेठी की सक्रिय राजनीति में पेश-पेश रहने लगे, इस कारण क्षत्रियों का एक बड़ा तबका भी इनसे जुड़ा। जिससे वो जामो के राजा एवं सपा एमएलसी राजा गोपाल जी के निशाने पर आ गए। इस नतीजे में एक गैंगवार में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री की जान भी गई थी।
एमएलसी बनाए जाने का था ऑफर
इसके बाद से लोगों का रुझान जंगबहादुर की तरफ और बढ़ गया जिसे देख प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने उन्हें एमएलसी बनाने का न्योता दे डाला लेकिन हाल में गोटियां चेंज हो गई और पासा पलट कर दूसरी तरफ चला गया जिसको लेकर श्री सिंह काफी नाराज़ चल रहे थे।
कांग्रेस की नीतियों से नाराज़ होने का दिया हवाला
शुक्रवार को अपने 3 दिवसीय दौरे को निपटाकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अभी दिल्ली पहुंचे ही थे, कि इसी रात क़रीब 8 बजे के आसपास जंगबहादुर ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह ये बताई कि वो पार्टी की नीतियों से खुश नहीं हैं। आपको बता दें कि श्री सिंह की गिनती गांधी परिवार के करीबियों में होती रही है।
बीजेपी को जंगबहादुर के रूप में मिलेगी मज़बूती
उधर बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री और उनके समर्थक सभी लामबंद हो गए हैं, और 10 अक्टूबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष वो बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो बीजेपी में उनकी ज्वाइनिग की अहम वजह ये है के बीजेपी गौरीगंज विधानसभा में कमज़ोर चल रही थी। एक कद्दावर नेता थे पूर्व विधायक तेजभान सिंह जो की 75 की उम्र के आसपास हो चले हैं। दूसरा चेहरा था बीजेपी जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय का जिन्हें पार्टी ने हाल में सम्पन्न हुए असेम्बली इलेक्शन में विरोध के बावजूद टिकट भी दिया, लेकिन उन्होंने पार्टी की लुटिया डूबो दी। ऐसे में जंगबहादुर सिंह के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी को काफी मज़बूती मिलेगी।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
Mohsina Kidwai का 94 उम्र में निधन, कांग्रेस की दिग्गज नेता बनीं थीं आजमगढ़ की पहली महिला सांसद -
'महिलाओं को 2,000 और किसानों को 15,000 रुपये', पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र -
Kal Ka Mausam: Noida-Delhi-UP में तूफानी बारिश? 3 दिन कहां IMD का ओलावृष्टि Alert? 24 घंटे कैसा मौसम? -
'मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात?












Click it and Unblock the Notifications