दिल्ली में भी अतीक का अवैध साम्राज्य, शाहीन बाग, ओखला समेत इन इलाकों में करोड़ों की प्रॉपर्टी

Atiq Ahmed Property: माफिया से नेता बने अतीक अहमद की भले ही मौत हो गई हो लेकिन वह अपने पीछे करोड़ों की चल और अचल संपत्ति छोड़ गए हैं। अतीक की प्रॉपर्टी की अब जांच की जा रही है।

Atiq Ahmed Delhi Property

Atiq Ahmed Delhi Property: माफिया से नेता बने अतीक अहमद की संपत्ति को लेकर फिर से एक बड़ा खुलासा हुआ है। अतीक अहमद का साम्राज्य सिर्फ उत्तर प्रदेश तक ही नहीं फैला था। दिल्ली के भी कई इलाकों में उसकी करोड़ों की संपत्ति है। ये बेनामी प्रॉपर्टी रियल एस्टेट से जुड़ी है।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक अतीक अहमद के दिल्ली में करोड़ों की कई संपत्तियां हैं। मीडिया रिपोर्ट में दिल्ली में अतीक अहमद के पास रिहाइशी और कमर्शियल दोनों ही तरह के प्रॉपर्टी थे।

अतीक की दिल्ली में संपत्तियों में शाहीन बाग, ओखला और जामिया नगर में है। इन प्रॉपर्टी में आवासीय और व्यावसायिक रियल एस्टेट जैसे अपार्टमेंट, दफ्तर हैं। दिल्ली में अतीक की अचल संपत्ति की कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि ये करोड़ों रुपये की बेनामी प्रॉपर्टी है।

इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर अतीक की इन करोड़ों की संपत्ति और इस अवैध साम्राज्य का मालिक कौन होगा? अतीक के कई राज्यों में करोड़ों रुपये के अवैध साम्राज्य की देखभाल कौन करेगा...? दिल्ली में मिले इन करोड़ों की संपत्ति को कौन संभालेगा..? ये सारे सवाल ऐसे हैं, जिसके बारे में लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं।

फिलहाल अतीक और उसके गुर्गों की 'अवैध' संपत्तियों पर कार्रवाई यूपी पुलिस और ईडी कर रही है। यूपी पुलिस ने प्रयागराज, कौशांबी और राज्य के अन्य जिलों में अतीक के संपत्ति के रिकॉर्ड निकाले हैं।

ईडी और यूपी पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अतीक की बेनामी संपत्ति कितने की है। गैंगस्टर अतीक की ज्यादातर संपत्ति नोएडा और प्रयागराज से सटे जिलों के आसपास है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जो लोग अतीक की हजारों करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति की देखरेख कर रहे हैं, कहीं उनका तो अतीक के मर्डर में हाथ नहीं है।

पुलिस, जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा अतीक के खिलाफ बार-बार की गई कार्रवाई के कारण खासकर 2018 के बाद, अतीक और उसके गुर्गों को 975 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। योगी सरकार के आने के बाद अतीक के आर्थिक साम्राज्य को काफी नुकसान पहुंचा है।

इससे पहले अतीक और उसके गुर्गों की 40 जगहों पर स्थित 751 करोड़ रुपये की संपत्ति को नष्ट किया गया है। पुलिस ने पिछले चार साल में सिविल लाइंस, महदौरी, करेली, लूकरगंज, अंधवा क्रॉसिंग रोड, रोशन बाग, चकिया, झालवा, पुरामुफ्ती और चायल में संपत्तियों को कुर्क या ध्वस्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+