Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Atiq Ahmed कितनी संपत्ति का था मालिक? अब उसकी मौत के बाद कौन होगा अथाह प्रॉपर्टी का हकदार

Atiq Ahmed Networth: अतीक अहमद की तो हत्या हो चुकी है। अब सवाल यह उठ रहा है कि उसकी संपत्ति का वारिस कौन होगा? आइए जानते हैं कहां-कहां फैला है अतीक का साम्राज्य?

Atiq Ahmed Property

Atiq Ahmed Property: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। उसे प्वाइंट ब्लैंक गोली मारी गई थी। फायरिंग एमएलएन मेडिकल कॉलेज परिसर के पास हुई, जहां उन्हें प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था।

Recommended Video

    Atiq Ahmad और Ashraf की सनसनीखेज वारदात के बाद अखिलेश और औवैसी भड़के | वनइंडिया हिंदी

    लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य के रूप में पहचाने गए तीनों शूटरों को यूपी पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं इस घटना में एक पुलिस कांस्टेबल मान सिंह को मामूली चोट आई है। प्रयागराज में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। अतीक अहमद की हत्या के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि उसकी संपत्ति का वारिस कौन होगा? कहां-कहां फैली है उसकी प्रोपर्टी?

    साल 2019 के हलफनामे में अतीक अहमद की कुल संपत्ति
    Atiq Ahmed Propety: अतीक अहमद ने 2019 के चुनावी हलफनामे में बताया था कि उसके पास कुल 25 करोड़ रुपये से अधिक (25,50,20,529 रुपये) की संपत्ति है। जिसमें उसके नाम पर 180,20,315 की चल संपत्ति थी और पत्नी के नाम पर 81,32,946 रुपये हैं। वहीं उसके नाम पर 19 करोड़ रुपये (19,65,98,500 रुपये) से अधिक की अचल संपत्ती थी जिनमें जमीन, कई आलीशान महल और फार्म हाउस थे।

    अतीक के पांच बेटे जिसमें एक असद अहमद की मौत
    Atiq Ahmed Property: अतीक अहमद के पांच बेटे हैं, एक की हुई मौत गैंगरस्‍टर अतीक अहमद ने 1996 में शाइस्ता परवीन से शादी की थी। अतीक और शाइस्‍ता के पांच बेटे हैं जिनमें मोहम्मद उमर, मोहम्मद अली, असद अहमद और दो नाबालिग बेटे अहजान और अबान हैं। दो बेटे काट रहे जेल की सजा, दो बेटे कहां है किसी को कुछ पता नहीं अली अहमद ने जबरन वसूली के एक मामले में पिछले साल जुलाई में प्रयागराज की एक सत्र अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं दो बेटे- मोहम्मद अहजम और मोहम्मद आबान कहां है इसका पता नहीं है। दो लाख के इनामी मोहम्मद उमर पर रंगदारी का आरोप है जिसने अगस्‍त 2022 में सीबीआई के सामने सरेंडर कर दिया था।

    कौन होगा संपत्ति का वारिस
    अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की मौत के बाद करोड़ों की संपत्ति का वारिस उसके बचे चारों बेटे ही होंगे। हालांकि दो नाबालिग बेटे उसके फरार चल रहे हैं और पत्नी भी फरार चल रही है। कहा जा रहा है कि पत्नी फिलहाल सभी संपत्ति की देखरेख कर रही है।

    100 से ज्यादा बेनामी संपत्ति
    माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की 100 से ज्यादा बेनामी संपत्तियां मिली हैं। 50 से अधिक सेल कंपनियों के जरिए अतीक अहमद ने अपनी काली कमाई को ठिकाने लगा रखा था। छापे में नोट गिनने की 2 मशीनें, करीब एक करोड़ रुपए कैश, 200 संदिग्ध बैंक खाते और बड़ी मात्रा में जेवरात भी मिले थे। ED की छापेमारी में अतीक के करीबियों के नाम खरीदी गई सबसे अधिक संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए थे।

    30 साल में अतीक अहमद की 1600 करोड़ की अवैध संपत्ति
    अतीक अहमद पर जब योगी सरकार की नजर पड़ी तो सामने आया उसका काला साम्राज्य जिसकी कल्पना भी इसके पहले कोई नहीं कर सकता था। 25 करोड़ की संपत्ति का खुलासा करने वाले अतीक की पिछले 2 सालों में करीब 1600 करोड़ की अवैध संपत्ति या तो कुर्क की जा चुकी है या फिर ढहा दी गई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+