Pankaj Yadav: कौन था मथुरा एनकाउंटर में ढेर हुआ पंकज यादव? सुपारी लेकर करता था हत्याएं, पढ़ें क्राइम कुंडली
Mathura Pankaj Yadav Encounter: उत्तर प्रदेश में बदमाशों का लगातार खात्मा किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार (07 अगस्त ) को मथुरा में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के साथ मुठभेड़ में इनामी शूटर पंकज यादव ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान STF ने पंकज यादव के सिर, कमर और पैर में गोली मारी, जिसके बाद उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
34 साल का पंकज यादव 1 लाख का इनामी बदमाश था, जो कि मऊ का रहने वाला था। पुलिस के साथ उसकी भिड़ंत सुबह करीब 4 बजे मथुरा का फरहा थाना इलाके में NH-19 से लगे हुए गांव रोसू में हुई, जहां ताबड़तोड़ फायरिंग से ग्रामीणों तक में दहशत फैल गई।

एक लाख का इनामी, काफी दिनों से था फरार
यूपी पुलिस ने पंकज यादव के सिर पर एक लाख रुपए का इनाम रख रखा था। शूटर पंकज मुख्तार अंसारी, मुन्ना बजरंगी और बिहार के शहाबुद्दीन के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का काम करता था। सुपारी लेकर हत्याएं करने वाले पंकज यादव पर तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे।
पुलिस से खुद को घिरता देख चलाई गोली
बुधवार को आखिरकार काफी वक्त से फरार चल रहा पंकज यादव खुद को पुलिस से घिरा हुआ पाया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जब पुलिस ने गोलियां चलाई तो वो ढेर हो गया, जबकि उसका साथी इस दौरान भागने में सफल रहा।
कौन था पंकज यादव? पढ़िए पूरी क्राइम कुंडली
मऊ जिले की ग्राम ताहीरापुर थाना रानीपूर का रहने वाला पंकज यादव सुपारी लेकर संगीन अपराध को बेखौफ अंजाम देता था। अगस्त, 2009 को उसने मऊ में ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह उर्फ मन्ना सिंह की गोली मारकर हत्या की थी।
इसी हत्याकांड से जुड़े गवाह राम सिंह मौर्य और सुरक्षाकर्मी सतीश सिंह की भी उसने उसने मार्च 2010 को गोली मारकर मौत के घाट उतारा था।
इस पूरे हत्याकांड का आरोप मुख्तार अंसारी गैंग पर लगा था और पंकज यादव मुख्य आरोपी था। पुलिस ने पंकज के पास से एक पिस्टल, रिवॉल्वर, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।












Click it and Unblock the Notifications