लखनऊ की बेटी के कंधों पर है Chandrayaan-3 की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं रॉकेट वुमन के नाम से मशहूर ऋतु करिधाल
Chandrayaan 3: 14 जुलाई दिन शुक्रवार भारत के लिए काफी अहम दिन है और पूरे विश्व की निगाहें भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) पर टिकी हुई हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान-3 को चांद की ओर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेश सेंटर से आज दोपहर 2:35 पर लॉन्च करेगा।
जितना ही ये मिशन देश के लिए जितना अहम है उतना ही इससे जुड़े वैज्ञानिक और तकनीकी टीम के लिए भी। इन्हीं में से एक 'रॉकेट वुमन' के नाम से मशहूर ऋतु करिधाल श्रीवास्तव भी हैं। उत्तर प्रदेश के लखऊ निवासी ऋतु करिधाल श्रीवास्तव (Ritu Karidhal) चंद्रयान 3 की मिशन डायरेक्टर के रुप में अपनी भूमिक निभाएंगी।

तो आइए जानते है 'रॉकेट वुमन' के नाम से मशहू स्पेश साइंटिस्ट ऋतु करिधाल (Ritu Karidhal) के बारे में, जो चंद्रयान-3 मिशन लीड कर रही हैं।
ऋतु करिधाल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली हैं। ऋतु लखनऊ में पली बढ़ी और नवयुग कन्या महाविद्यालय से स्कूलिंग की। इसके बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से भौतिकी में MSC डिग्री हासिल की।
6 महीने की रिसर्च के बाद गेट का पेपर क्लेयर किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतु करिधाल की शुरू से ही रुचि विज्ञान और अंतरिक्ष में थी। अपनी रुचि को देखते हुए उन्होंने बेंगलुरु की तरफ रुख किया और यहां उन्होंने भारतीय विज्ञान संस्थान में एडमिश लिया। इसके बाद ऋतु करिधाल ने साल 1997 में ISRO में जॉब की शुरुआत की।
एयरोस्पेस में विशेषज्ञता पाने वाली ऋतु का करियर कई उपलब्धियों से भरा रहा है। साल 2007 में ऋतु को यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। अलग अलग मिशन में उनकी भूमिका को लेकर देश की प्रमुख अंतरिक्ष विज्ञानियों में उनका नाम शामिल है। इतना ही नहीं, ऋतु 'रॉकेट वुमन' के तौर भी जानी जाती है।
ऋतु करिधाल मिशन मंगलयान और मिशन चंद्रयान-2 में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। ऋतु को मिले पुरस्कारों की सूची भी उनकी उपलब्धियों की तरह ही लंबी है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम युवा वैज्ञानिक पुरस्कार हो या इसरो टीम पुरस्कार हो या फिर मार्स आर्बिट्रेटर मिशन के लिए इसरो टीम पुरस्कार, ये उनकी उपलब्धियों में शामिल है।
एएसआई टीम पुरस्कार और एरोस्पेस महिला उपलब्धि पुरस्कार से भी ऋतु करिधाल को नवाजा गया है जो कि सोसाइटी ऑफ इंडियन एरोस्पेस टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रीज द्वारा दिया गया। तो वहीं, मंगलयान मिशन में अपनी कुशलता दिखा चुकी ऋतु करिधाल को चंद्रयान-3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंद्रयान -3 की कामयाबी के साथ अपने करियर की एक और उड़ान भरेंगी।












Click it and Unblock the Notifications