शिव मंदिर में पूजा, डोर-टू-डोर कैंपेन, कौन हैं नुसरत अंसारी, जो पिता अफजाल की जगह हो सकती हैं सपा उम्मीदवार?
Ghazipur Afzal Ansari News: यूपी में लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच एक तस्वीर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अपने पिता के लिए वोट मांगने में खूब पसीना बहा रही हैं। इसी के साथ चर्चा भी हो रही है कि गाजीपुर में सपा अपना उम्मीदवार बदल सकती है!
ऐसे में सवाल है कि क्या सपा अफजाल की जगह उनकी बेटी नुसरत को उम्मीदवार बनाएगी और इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं? आइए जानते हैं।

चर्चाओं में नुसरत अंसारी
एक तरफ जहां माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है, तो दूसरी तरफ चुनाव में भी परिवार विरोधियों को टक्कर देने के लिए तैयार है। इस बीच एक तस्वीर की चर्चा गाजीपुर से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है, जो कि अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी की है।
शिव मंदिर में पूजा, पिता के लिए कैंपेन
नुसरत अंसारी मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती नजर आई। इसी के साथ अपने पिता के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन भी करते हुए लोगों से वोट मांग रही है। ऐसे में यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर अफजाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगता है और वो चुनाव नहीं लड़ पाते हैं तो उनकी बेटी नुसरत गाजीपुर से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।
दरअसल, अफजाल अंसारी लोकसभा चुनाव लड़ने के बीच कानूनी दांवपेंच में फंसते नजर आ रहे हैं। क्योंकि 2 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में गैंगस्टर मामले में सुनवाई है। इसके बाद 7 से 14 मई तक नामांकन भरना है। ऐसे में अगर कुछ भी दिक्कत होती है तो सपा अफजाल की जगह उनकी बेटी नुसरत को कैंडिडेट घोषित कर सकती है।
जानिए नुसरत अंसारी के बारे में
अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन कर चुकी है। उन्होंने पुणे के TISS से भी पढ़ाई की है। इसी के साथ एनएसडी से भी जुड़ी हैं। वो पिछले 10 सालों से एक दास्तानगो (उर्दू मौखिक कहानी कला का रूप) के तौर पर भी सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications