'मेन बात है कि गुड्डू मुस्लिम', मौत से पहले अतीक के भाई अशरफ ने क्यों लिया गुड्डू मुस्लिम का नाम? कौन है ये
Atiq Ahmed Ashraf Ahmed Guddu Muslim: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात प्रयागराज में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Atiq Ahmed Ashraf Ahmed Guddu Muslim: माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फायरिंग शनिवार की रात 10 से 11 बजे के बीच हुई है। फायरिंग करने वाले तीन हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में गोली लगने से ठीक पहले अतीक और अशरफ मीडिया वालों से बात करते दिख रहे हैं। अशरफ के आखिरी शब्द थे... 'मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम...'।
गोली लगने से पहले मीडिया ने अतीक अहमद से सवाल किया था, ''आप बेटे असद अहमद के जनाजे में क्यों नहीं गए...?'' जवाब में अतीक अहमद कहता है, ''नहीं ले गए तो नहीं ले गए..."।
इसी बीच अतीक का भाई अशरफ कहता है..., मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम...।'' अशरफ के ये कहते ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी और थोड़ी ही देर में अतीक और अशरफ जमीन पर गिर जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर गुड्डू मुस्लिम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब हर कोई जानना चाहता है कि ये गुड्डू मुस्लिम कौन है और इसका पूरे मामले से क्या कनेक्शन है। असल में गुड्डू मुस्लिम वही शख्स है, जिसने उमेश पाल के घर पर बम फेंका था। इस बमबाज गुड्डू मुस्लिम को यूपी पुलिस तलाश रही है।
उमेश पाल हत्याकांड के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था, उस सीसीटीवी फुटेज में उमेश पाल के घर में बम फेंकते हुए गुड्डू मुस्लिम दिखाई दे रहा था।
कौन है गुड्डू मुस्लिम
गुड्डू मुस्लिम को अतीक अहमद का रिमोट ट्रिगर कहा जाता है। कहा जाता है कि गुड्डू मुस्लिम का निशाना कभी चूकता नहीं है। उत्तर प्रदेश की अपराध की दुनिया में गुड्डू मुस्लिम को 'हथछूट बमबाज' के नाम से जाना जाता है। चलती बाइक पर बम को बांधना और टार्गेट पर फेंकना, इसके बाएं हाथ का खेल है। ये करीब दो दशकों से अतीक अहमद के साथ है।
उमेश पाल की हत्याकांड में अतीक के बेटे असद अहमद के साथ ये भी शामिल था। ऐसी संभावना है कि गोली लगने से ठीक पहले अशरफ शायद गुड्डू मुस्लिम के बारे में मीडिया को बताना चाहता था।
ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #GudduMuslim
अतीक और अशरफ की मौत के ट्विटर पर #GudduMuslim ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''गुड्डू मुस्लिम ही वो नाम है जो मौत से पहले अतीक ने बताया है। अगला नंबर गुड्डू मुस्लिम का है, ये पक्का है।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''मीडिया से गुड्डू मुस्लिम के बारे में बात करते हुए अतीक-अशरफ को गोली मार दी गई। बड़ा सवाल: अगला कौन होगा?''












Click it and Unblock the Notifications