कौन हैं BSP छोड़ सपा में शामिल हुए गुड्डू जमाली? बोले- इस बार दिल से जुड़ा, शिवपाल यादव ने कही बड़ी बात

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है लेकिन सभी राजनीतिक दल खुद को मजबूत करने में लगे हुए हैं। वह दूसरे दलों के नेताओं को अपने पक्ष में करने और अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में जोड़ने और तोड़ने का खूब खेल देखने को मिला। चुनाव मतदान से पहले ही समाजवादी पार्टी के कई विधायक बीजेपी के खेमे में शामिल हो गए। इसमें सपा के सबसे बड़े ब्राह्मण चेहरे मनोज पांडेय का नाम भी शामिल है।

who-is-guddu-jamali-who-left-bsp-and-joined-sp

वहीं, समाजवादी पार्टी ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की भरपाई के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। बुधवार को सपा ने बसपा नेता गुड्डु जमाली को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादन ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि गुड्डु जमाली अपने आप नहीं आए हैं बल्कि हमने उन्हें बुलाया है। इसके अलावा गुड्डु जमाली ने कहा कि इस बार वह पूरी तरह से दिल से सपा से जुड़े हुए हैं और आगे से सपा में ही रहेंगे।

वहीं, सपा नेता शिवपाल यादव ने भी गुड्डु जमाली को लेकर बयान दिया। शिवपाल यादव ने कहा कि गुड्डु जमाली अब आखिरी सांस तक समाजवादी पार्टी में रहेंगे। आइए जानते हैं इस समय सपा के लिए क्यों अहम हैं गुड्डु जमाली?

दरअसल, गुड्डू जमाली पूर्वांचल में एक बड़े लीडर के रुप में जाने जाते हैं। कहा जाता है कि आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव के दौरान गुड्डू जमाली के चुनाव लड़ने के कारण ही सपा नेता धर्मेंद्र यादव चुनाव हार गए थे।

इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा गुड्डू जमाली का मुस्लिम मतदाताओं में काफी क्रेज है। हाल ही में मुस्लिम नेता सलीम शेरवानी सहित अन्य ने सपा से किनारा कर लिया था।

सलीम शेरवाली की भरपाई भी जरुरी थी। ऐसे में सपा ने पूर्वांचल के इस बड़े मुस्लिम चेहरे को पार्टी में शामिल कर बड़ा दांव चला है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि गुड्डु जमाली के शामिल होने से मुस्लिम मतदाताओं का रुझान सपा की ओर बढ़ेगा। इसी तरह गाजीपुर से अफजाल अंसारी को टिकट देकर सपा ने मुस्लिम समुदाय में खुद को मजबूत किया है।

वहीं पीडीए का नारा बुलंद कर रहे अखिलेश यादव के दावे को भी इससे मजबूती मिलेगी। यही कारण है कि गुड्डू के सपा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से कभी समुद्र मंथन हुआ था इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है। एक तरफ वो हैं जो संविधान के रक्षक होंगे, दूसरी ओर वो होंगे जो संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि हमारा PDA परिवार बढ़ता चला जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+