महाकुंभ में किसने स्नान करती महिलाओं के बनाए Video? जानें क्या होता है Dark web
Mahakumbh News: प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने वालों के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपको चिंता में डाल देगी। दरअसल, प्रयागराज के महाकुंभ मेले में लड़कियों और महिलाओं की निजता से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। संगम में स्नान करती और कपड़े बदलती महिलाओं के चोरी-छिपे वीडियो बनाए जा रहे थे, जिन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर टेलीग्राम के एक चैनल पर बेचा जा रहा था।
महाकुभ में पवित्र स्नान में हो रहे इस बड़े अपराध का यूपी पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है पुलिस ने बताया है कि संगम में स्नान करने वाली महिलाओं और लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बेचा जा रहा है।

इस मामले में पुलिस ने 13 FIR दर्ज की है। साथ ही 103 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस का कहना है कि स्नान करने के दौरान महिलाओं और लड़कियों के चोरी छिपे वीडियो बनाकर टेलिग्राम के एक चैनल पर अपलोड किया जा रहा है।
DIG ने कहा जल्द ही सारे आरोपी सलाखों के पीछे होंगे
महिलाओं का चोरी से वीडियो बनाकर डार्क वेब (अश्लील साइट) और दूसरे सोशल मीडिया पर बेचने की भी बात सामने आई है। ये वीडियो 1 डॉलर से 20 डॉलर तक में बेचे जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना देने का आग्रह किया है।
इस वीडियो के जरिए महापापियों ने पैसा कमाने का भी कार्य किया है। डीआईजी वैभव कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ फोटोज़ और वीडियोज़ पर लिखा है कि वो सेल के लिए उपलब्ध हैं। यानी इसके जरिए पैसा कमाने का बड़ा रैकेट चल रहा था। उन्होंने कहा आरपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच की जा रही है जल्द ही सारे आरोपी सलाखों को पिछे होंगे।
कितना खतरनाक है डार्क वेब?
डार्क वेब इंटरनेट की दुनिया का कला अध्याय है जहां वैध और अवैध दोनों तरीके के कामों को अंजाम दिया जाता है। इसका इस्तेमाल मानव तस्करी, ड्रग्स की डील, हथियारों की तस्करी और चाइल्ड पॉर्नग्राफी के लिए किया जाता है। यहां वो सारी चीजें आपको मिलती है जो बैन है। डार्कनेट का उपयोग गैरकानूनी गतिविधि जैसे अवैध व्यापार, फ़ोरम, और मीडिया एक्सचेंजों के लिए पीडोफाइल और आतंकवादियों के लिए भी किया जाता है।
डार्क वेब वेबसाइटों, फ़ोरम और मार्केटप्लेस का एक संग्रह है, जो केवल टोर ब्राउज़र का उपयोग करके ही सुलभ है। ये समान्य सर्च इंजन जैसे कि गूगल, बिंग के द्वारा एक्सेस नहीं किया जा सकता है। ये एक प्रकार का एन्क्रिप्टेड नेटवर्क है जो स्पेशल सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल के बाद ही एक्सेस किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications