Atiq Ahmed News: तीन दिन में पति, देवर और बेटे की मौत, आखिर कहां हैं शाइस्ता परवीन

अतीक अहमद की पत्नी उमेश पाल हत्याकांड की आरोपी है, जो अभी भी फरार है। जिसे लेकर अब बड़ा अपडेट मिल रहा है।

Where is Shaista Parveen

तीन दिन के अंदर माफिया अतीक अहमद के कुनबे में खुद अतीक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। अतीक अहमद, उसका भाई अशरफ अहमद की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके बेटे असद का गुरुवार को झांसी में पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। ऐसे में उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर बड़ा अपडेट मिल रहा है।

प्रयागराज में अतीक-अशरफ की हत्या

माफिया से राजनेता बने जेल में बंद अतीक अहमद को शनिवार रात तीन हमलवारों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। अतीक के साथ उसके भाई अशरफ अहमद की भी गोली मारकर हत्या की गई है। यह सब उस वक्त हुआ जब प्रयागराज में पुलिस सुरक्षा के बीच अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए लाया जा रहा था।

गोलियों से भूना

दरअसल, हथकड़ियों से बंधे हुए अतीक और अशरफ मीडिया से बात कर रहे थे, तभी पीछे से आए एक हमलवार ने पहले अतीक के कनपटी के पास गन लगाकर गोली चलाई फिर और उसके बाद अन्य दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सरेंडर कर सकती है शाइस्ता परवीन

इधर, सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि फरार चल रही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन जल्द पुलिस के सामने सरेंडक कर सकती है। हालांकि शाइस्ता के सरेंडर करने की अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं।

फरार चल रही शाइस्ता परवीन

आपको बता दें कि उमेश पाल मर्डर केस साजिश रचने का आरोप शाइस्ता परवीन पर है। पहले जहां प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता परवीन पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उसे फिर बढ़ाकर 50,000 कर दिया था। मालूम हो कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद प्रयागराज पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता से पूछताछ की थी। जिसके बाद से वो फरार हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+