Shaista Parveen: आखिर कहां छिपी है अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन? 14 दिनों में तीन बार पुलिस को दे चुकी है चकमा
Atiq Ahmed Wife Shaista Parveen News: अतीक अहमद की सबसे बड़ी राजदार उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन फिलहाल उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही है। पुलिस ने उसके सिर 50 हजार इनाम भी रखा है।

Atiq Ahmed Wife Shaista Parveen News: माफिया से नेता बने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही है। यूपी पुलिस शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की तलाश में जुटी है। पिछले 14 दिनों में शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा पुलिस को चकमा देकर बच जा रही है। हालांकि अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि दो दिनों शाइस्ता परवीन कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैं।
प्रयागराज कोर्ट में सरेंडर कर सकती है शाइस्ता परवीन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड में फरार शाइस्ता परवीन और अतीक का करीबी सहयोगी गुड्डू मुस्लिम दो दिनों में प्रयागराज कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। शाइस्ता परवीन के साथ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा भी सरेंडकर कर सकती हैं।
कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रमजान का महीना चल रहा था, इसलिए ऐसा हो सकता है कि शाइस्ता परवीन रोजा हो, इसलिए अब तक सरेंडर नहीं कर रही थी। लेकिन आज 21 अप्रैल को रमजान का आखिरी दिन है और इसके बाद कल ईद है। जिसके बाद शाइस्ता परवीन के सरेंडर करने की उम्मीद है।

14 दिनों में 3 बार लोकेशन मिली लेकिन हो गई फरार
यूपी पुलिस फिलहाल शाइस्ता परवीन , जैनब फातिमा और गुड्डू मुस्लिम को खोजने के लिए डोर-टू-डोर तलाशी अभियान चला रही है। कौशांबी और प्रयागराज बॉर्डर के इलाकों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक शाइस्ता परवीन प्रयागराज के तराई इलाके में छिपी हो सकती है।
पुलिस फिलहाल कोखराज और संदीपन घाट इलाके के घरों में जाकर तलाशी ले रही है। वहीं प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर चेकिंग कड़ी कर दी गई है। पुलिस को शक है कि शाइस्ता परवीन नदी के रास्ते भाग सकती है।
मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करती है शाइस्ता परवीन
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक पिछले 14 दिनों में शाइस्ता परवीन की लोकेशन पुलिस ने तीन बार ट्रैक की लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रही। पुलिस के मुताबिक शाइस्ता परवीन किसी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करती हैं। पुलिस को शक है कि शाइस्ता परवीन को छिपाने में महिलाओं का हाथ हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications