जो बिहार में हुआ, वही यूपी में भी लेकिन फिर भी 312 सीटें जीती बीजेपी, दिलचस्प कहानी
बिहार की ही तर्ज पर यूपी में भी परिस्थितियां एक जैसी थी लेकिन बावजूद इसके यूपी में भाजपा ने हासिल किया प्रचंड बहुमत।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार की 121 विधानसभा क्षेत्र में सीटें जीती थी, जिसके बाद 2015 में बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान तमाम विपक्षी दलों ने गठबंधन किया और 2014 के 3 फीसदी भाजपा वोट उसके हाथ से चले गए, जिसका परिणाम यह हुआ कि भाजपा को बिहार विधानसभा चुनाव में सिर्फ 53 सीटें हासिल हुई और वह प्रदेश का चुनाव हार गई।

विपक्षी दलों का 10 फीसदी वोट खिसका
बिहार की ही तर्ज पर यूपी में भी भाजपा ने 2014 में 328 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर 71 सीटें हासिल की, यूपी में भी विपक्षी दलों ने गठबंधन किया और 2014 की तुलना में भाजपा का तीन फीसदी वोट दूसरे दलों में गया बावजूद इसके भाजपा ने यहां प्रचंड बहुमत हासिल किया। लेकिन इसके पीछे जो बड़ा आंकड़ा है वह यह कि 2014 के 10 फीसदी वोटरों ने अपना वोट दूसरे दलो को दिया जिसके चलते भाजपा का इतनी बड़ी जीत यूपी में मिली।

कई नई सीटों पर बढ़ा वोट प्रतिशत
2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान 44 फीसदी मतदाताओं ने 377 विधानसभा सीटों पर भाजपा को अपना वोट दिया था, लेकिन 2017 में भाजपा को 41 फीसदी वोट मिला, यानि पार्टी को सिर्फ 3 फीसदी वोट का नुकसान हुआ लेकिन बावजूद इसके पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। भाजपा ने 2014 में 314 विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की जबकि 2017 में 307 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा ने 276 सीटों पर अपना वोट शेयर खोया जबकि 146 विधानसभा क्षेत्रों में अपना वोट शेयर बढ़ाया जिसके चलते पार्टी को फायदा मिला।

90 फीसदी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने जीत को दोहराया
दोनों ही चुनावों पर नजर डालें तो भाजपा ने 2014 की जिन 276 विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की थी उन्हीं सीटों पर 2017 में भी पार्टी ने जीत दर्ज की। दूसरे शब्दों में कहे तो भाजपा ने दोनों ही चुनावों में भाजपा ने 90 फीसदी सीटों पर जीत को दोहराया है।

28 नई सीटों पर भी भाजपा ने दिखाया दम
2014 की तुलना में 2017 में भाजपा ने 28 नई सीटों पर अपना दांव आजमाया, हालांकि भाजपा का तीन फीसदी वोट कम हुआ लेकिन बावजूद इसके पार्टी ने 2014 की तुलना में इस बार काफी बड़ी जीत हासिल की है। शुरुआत में भाजपा का लक्ष्य था कि उन सीटों पर वह जीत दर्ज करे जिसपर उसने 2014 में जीत दर्ज की थी।
-
PM Modi Phone Call Kuwait Crown Prince: कुवैत के क्राउन प्रिंस से PM मोदी ने की बात, किन मुद्दों पर चर्चा -
Bengal Chunav BJP LIST: भाजपा की 144 सीटों की लिस्ट का डिकोड, टिकट पाने वाली 11 महिलाएं कौन? कितने वकील-डॉक्टर -
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का निर्मल छाया कॉम्प्लेक्स दौरा, जुवेनाइल जस्टिस मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन पोर्टल लॉन्च -
Tamil Nadu Election: विजय की NDA में एंट्री के पीछे ‘लेडी लक' तृषा? सियासी डील का इनसाइड गेम! -
Sanjay Bhatia from BJP and Karamvir Singh Boudh from Congress Elected to Rajya Sabha -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
VIDEO: राज्यसभा में PM मोदी ने की खरगे और पवार की तारीफ, अठावले पर किया ऐसा कमेंट कि गूंज उठा सदन -
बजट में दिखा युवाओं का दम! PM के यूथ-डायलॉग से बदली देश की आर्थिक दिशा,SRCC में बोले आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications