BYPOLL: बीजेपी में मातम, विधायक ने FB पर लिखा-ये क्या हो गया
नई दिल्ली। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के अभी तक आए रुझानों के मुताबिक समाजवादी पार्टी दोनों ही सीटों पर जीतती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली इन दोनों ही लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की बढ़त से भाजपा खेमे में निराशा का माहौल है। इलाहाबाद के शहर उत्तरी से विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई ने इस निराशा को अपने फेसबुक पोस्ट पर भी जाहिर किया।

भाजपा विधायक ने FB पर लिखा-ये क्या हो गया
समाजवादी पार्टी की बढ़त से निराश भाजपा विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई ने दोपहर करीब 12.30 बजे अपने फेसबुक पर लिखा कि, 'ये सब क्या हो गया।' बता दें कि हर्ष वर्धन वाजेपई जिस इलाहाबाद उत्तरी क्षेत्र से विधायक हैं, वो फूलपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। भाजपा विधायक की इस पोस्ट से साफ हो जाता है कि इन दोनों लोकसभा सीटों पर अपनी जीत को लेक आश्वास्त भाजपा में इस समय कैसी निराशा छाई हुई है। हर्ष वर्धन बाजपेई को लोग इस पोस्ट के लिए जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

'ये आपके 12 बजे सोकर उठने का परिणाम है विधायक जी'
भाजपा विधाक हर्ष वर्धन बाजेपई को इस पोस्ट पर ट्रोल करते हुए सौमित्र शुक्ला नाम के एक यूजर्स ने लिखा है, 'कुछ नहीं हुआ विधायक जी ये आपके 12 बजे सोकर उठने का परिणाम है।' वहीं एक यूजर्स सुशील मिश्रा ने लिखा, 'आप बताइए क्या हो गया विधायक जी? आपके क्षेत्र में केवल 22 फीसदी ही मतदान हुआ... तो हारेंगे नहीं तो और क्या होगा।' वहीं अविनाश पांडे ने नाम के एक यूजर्स ने लिखा, 'साहब जब युवाओ को पकौड़ा तलने के लिए मज़बूर किया जाएगा तो क्या होगा।'

पांच में सिर्फ एक सीट पर भाजपा को बढ़त
बता दें कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के अलावा बिहार की अररिया लोकसभा पर भी आज मतगणना हो रही है। साथ ही बिहार की भभुआ और जहांनाबाद विधानसभा सीट पर हुए चुनाव की भी आज काउंटिंग हो रही है। इनमें से सिर्फ भभुआ विधानसभा में भाजपा की बढ़त बनी हुई है। गोरखपुर और फूलपुर पर भाजपा पिछड़ रही है तो अररिया लोकसभा पर मुकाबला नजदीकी है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications