POCSO Act का हो रहा दुरुपयोग, कानून बदलने के लिए सरकार को कर देंगे मजबूर: बृजभूषण सिंह

Brij Bhushan Singh on POCSO Act: डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण सिंह ने आरोप लगाया है कि पॉक्सो अधिनियम का दुरुपयोग किया जा रहा है और हम सरकार को कानून बदलने के लिए मजबूर कर देंगे।

Brij Bhushan Singh

Brij Bhushan Sharan Singh News: खुद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने को लेकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कानून का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया जा रहा है और कहा कि हम सरकार को इसे बदलने के लिए किसी भी हालत में मजबूर कर देंगे। उन्होंने 5 जून को अयोध्या में संतों की रैली की तैयारी के संबंध में उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बैठक में गुरुवार को यह टिप्पणी की।

क्या कहा बृजभूषण सिंह ने
कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) ने दावा किया है कि बच्चों, बुजुर्गों और संतों के खिलाफ इस कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। यहां तक ​​कि अधिकारी भी इसके दुरुपयोग से अछूते नहीं हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से उन्होंने कहा, "महात्माओं के नेतृत्व में, हम सरकार को (POCSO) कानून बदलने के लिए मजबूर करेंगे।

बृजभूषम सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप
कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Singh) पर एक नाबालिग समेत महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया सहित देश के शीर्ष पहलवान 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर मंतर पर डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज
डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। पहली प्राथमिकी एक नाबालिग पहलवान द्वारा बृज भूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित है, जिसके लिए उन पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी प्राथमिकी शील भंग करने से संबंधित है।

Recommended Video

    Wrestlers Protest: केस दर्ज होने पर भड़के Brij Bhushan, बोले-बदलवाएंगे POSCO Act | वनइंडिया हिंदी

    अयोध्या रैली पर भी बोले बृजभूषण शरण सिंह
    5 जून की अयोध्या रैली के बारे में, बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Singh) ने दावा किया कि 11 लाख संत सभा में भाग लेंगे। बृजभूषण सिंह ने दोहराया कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि पॉक्सो कानून को कांग्रेस सरकार ने इसके विभिन्न पहलुओं की जांच किए बिना लाया था। डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच पूरी होने तक खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ की सभी गतिविधियों को रद्द कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+