UP Monsson Updates: आ गई मानसून की डेट, चुभने वाली गर्मी से मिलेगी जल्द राहत

UP Monsson Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है तो वहीं कई जगहों पर अभी भी सूरज आग उगल रहा है। खासकरके पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में लोगों का गर्मी से जीना मुहाल हुआ है। यहां पर सभी को बेसब्री से मानसून के आने का इंतजार है।

25 जून को यूपी में पहुंचेगा मानसून

तो वहीं अब इस बारे में मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। उसने कहा है कि 25 जून से पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून एक्टिव होगा और पूरे राज्य में जबरदस्त ढंग से बारिश होगी और लोगों को गर्मी और उमस से छुटकारा मिलेगा।

UP Monsson Updates:

आईएमडी ने कहा कि मानसून की एंट्री यूपी में आज से हो जाएगी इसलिए पूर्वी यूपी के कई जिलों में आज से ही हल्की बारिश शुरू हो जाएगी और 25 और 26 जून को अधिकतर जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। आईएमडी का ये अपडेट निश्चित तौर पर यूपी के किसानों के लिए बहुत बड़ी राहत है क्योंकि मानसून की लेटलतीफी ने उनकी पेशानी पर बल डाल दिया था।

लखनऊ में हल्की बारिश हो सकती है

मौसम विभाग ने कहा है कि आज राजधानी लखनऊ में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं प्रयागराज, वाराणसी, बलिया में आज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। तो वहीं हमीरपुर, आगरा, अलीगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। बारिश को दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

बारिश का अलर्ट जारी

जहां यूपी में मौसम का ये हाल है। तो वहीं दिल्ली, यूपी, राजस्थान, गुजरात , एमपी और बिहार में भी आज बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर आज हिमाचल,कश्मीर और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है। इन जगहों पर तो ओलावृष्टि की संभावना नजर आ रही है। जबकि पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्र प्रयाग में भी बरसात का अलर्ट जारी है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका

केरल, कर्नाटक और आंध्रा में भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं जिसके लिए अलर्ट जारी है और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बरसात का अलर्ट जारी है। असम, सिक्किम और मिजोरम में बारिश के आसार है, जिसके लिए अलर्ट आज भी जारी हैं।

यह पढ़ें: Delhi Weather Updates: दिल्ली-NCR में आज फिर बरसेंगे बदरा या धूप करेगी तंग? कब आएगा मानसून? जानिए यहां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+