Delhi Weather Updates: दिल्ली-NCR में आज फिर बरसेंगे बदरा या धूप करेगी तंग? कब आएगा मानसून? जानिए यहां

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है, मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली और आस-पास इलाकों में आज भी बारिश होगी और हवाएं चलेंगी। आज यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है तो वहीं दूसरी ओर जल्द ही यहां पर मानसून की एंट्री हो सकती है।

 Delhi Weather Updates:

आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में मानसून 29 जून के आस-पास पहुंच सकता है और ये सामान्य रूप से ही यहां बारिश कराएगा इसलिए इसको लेकर किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Recommended Video

    Delhi Weather Updates: दिल्ली-NCR में आज फिर बरसेंगे बदरा या धूप करेगी तंग? कब आएगा मानसून?

    दिल्ली की आबोहवा में सुधार

    गौरतलब है कि पिछले दिनों से लगातार हो रही बरसात की वजह से दिल्ली की आबोहवा में सुधार हुआ है और यहां के प्रदूषण में कमी आई है।

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 186 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 189 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 171 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 178 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली 201 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 111 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 199 AQI

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार हैं।

    आंधी-पानी की स्थिति बनी हुई है

    जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर पश्चिमी यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा के कुछ हिस्सों में आंधी-पानी की स्थिति बनी हुई है तो वहीं छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार में हल्की बारिश हो सकती है।

    असम में आज भी Orange Alert

    हिमााचल में हल्की और उत्तराखंड में मध्यम बारिश का अनुमान है तो वहीं केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है जबकि बाढ़ की मार सह रहे असम में आज भी Orange Alert है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+