यूपी के इन जिलों में दोपहर तक हो सकती है झमाझम बारिश, तेज रफ्तार से चलेगी हवा

यूपी के इन जिलों में दोपहर तक हो सकती है झमाझम बारिश, तेज रफ्तार से चलेगी हवा

लखनऊ, जून 18: उमस और भीषण गर्भी से लोग काफी परेशान है, इस बीच गुरुवार 18 जून को इंद्र देवता खासे मेहरबान नजर आ रहे हैं। दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी करते हुए दोपहर तक राम नगरी अयोध्या समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, भले ही बारिश कुछ जगहों पर हो, लेकिन पूरे प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

Recommended Video

    Weather Update: IMD का Monsoon Alert, Bihar और UP में आज बारिश, जानिए मौसम का हाल | वनइंडिया हिंदी
    weather forecast today: Heavy rain and strong wind alert in many districts of Uttar Pradesh

    आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक 20 जिलों में दोपहर तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। जिन जिलों में दोपहर तक बारिश की संभावना दिखाई दे रही है वे जिले हैं- अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, बहराइच, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, शाहजहांपुर, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा और सहारनपुर।

    दूसरी तरफ झमाझम बारिश और तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो सकती है। तो वहीं, सड़कों पर जलभराव की समस्या का भी सामना लोगों को करना पड़ सकता है। हालांकि, बादलों की आवाजाही के बीच कुछ पलों के लिए ही धूप के दर्शन हो सकेंगे। इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। ऊपर से ठंडी हवाओं के चलने से उमस की भी संभावना कम ही दिखाई दे रही है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक के कई जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

    वाराणसी में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, यहां प्रदेश में सबसे ज्यादा 96 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। दूसरे नंबर पर मेरठ रहा जहां 84 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गाजीपुर में 14 मिलीमीटर, चुर्क में 12 मिलीमीटर जबकि मुजफ्फरनगर में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+