यूपी: योगी आदित्यनाथ को खुश करने की होड़ में लगे अफसर, अब पानी टैंकर को किया भगवा

हमीरपुर। यूपी में योगी सरकार आने के बाद से ही हर चीज का भगवाकरण होना शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुश करने के लिए कोई भी अधिकारी किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ रहा है। कुछ ऐसा ही हमीरपुर जिले में देखने को मिला। पानी सप्लाई करने वाले टैंकरों का रंग हरा से बदलकर भगवा कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले स्कूल बसों और अन्य सरकारी इमारतों को भगवा रंग में रंगवा दिया था।

यूपी: योगी आदित्यनाथ को खुश करने की होड़ में लगे अफसर, अब पानी टैंकर को किया भगवा

पूरा मामला हमीरपुर जिले के जिला पंचायत का है। पूरे जिले में इस समय पानी की संकट है और इसी संकट को दूर करने के लिए 6 टैकरों की तैनाती की गई है। सपा सरकार में इन टैकरों को हरे रंग में रंगा गया था लेकिन इन दिनों हर कुछ भगवा रंग में रंगा दिखने लगा है। इसी कड़ी में टैकरों को भी भगवा रंग में रंग दिया गया है। चाहे वो सरकारी इमारत हो या फिर शौचालय हर कुछ भगवामय हो गया है। यहां भी जिला पंचायत में मिले भगवा कलर करने के ठेकेदार बड़े उत्साह से कार्य करने में लगे है।

गौरतलब है कि भगवा रंग सूबे के सरकारी महकमें के सिर चढ़कर बोल रहा है। सीएम योगी का पसंदीदा रंग अब सरकारी भवनों पर चढ़ने लगा है, लेकिन आश्चर्य ये है कि अब अधिकारी थाने तक को भगवा रंग से रंगने लगे हैं। अब सरकार व योगी आदित्यनाथ को खुश करने के लिए पूरे यूपी को भगवामय किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+