'योगी सरकार ने स्मार्ट AI दिमाग लगाया है....', सड़कें बनीं स्विमिंग पूल, तो अखिलेश ने ट्वीट किया वीडियो
Akhilesh Yadav News: पहाड़ी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। राज्य की प्रमुख नदियां अपने उफान पर हैं और खतरे के निशान को पार कर रही हैं। सड़कों से लेकर गलियों तक में पानी भरा हुआ है और वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है।
यमुना नदी में बढ़े जलस्तर का असर अब गाजियाबाद के लोनी में भी दिखाई देना लगा है। यहां जलजमाव की स्थिति उतपन्न होने से सड़के स्वीमिंग पूल बन गई है। तो वहीं, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बीच सड़क पर जलभराव का एक वीडियो यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है।

वीडियो ट्वीट करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर चुटकी लेते हुए तीखा तंज कसा। अखिलेश ने कहा, 'योगी सरकार ने अपना 'स्मार्ट AI दिमाग' लगाकर सड़कों पर यह अस्थायी व्यवस्था की है।' बता दें कि सपा अध्यक्ष ने जो वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है उसमें बच्चे ही नहीं...लोग भी सड़क पर भरे पानी में तैरते हुए नजर आ रहे है।
अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा,
उप्र के स्वीमिंगपूलों में पानी की कमी की वजह से जो भावी तैराक तैराकी सीखने से वंचित हो रहे थे शायद उन्हीं के लिए प्रदेश सरकार ने अपना 'स्मार्ट एआई दिमाग' लगाकर सड़कों पर यह अस्थायी व्यवस्था की है। अब देखते हैं कौनसा विदेशी व्यक्ति या अख़बार इनकी सराहना करता है।
देखें वीडियो...
इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने प्रदेश में जाम की समस्या की तरफ भी ध्यान खींचते हुए योगी सरकार को घेरा। अखिलेश ने लिखा, 'नियमित जाम की समस्या एक गंभीर विषय है। उप्र में हर शहर में ऐसे कुछ स्थान होते हैं जहां हर दिन जाम लगता है।अब तो आधुनिक सूचना टेक्नोलॉजी से इनका पूर्वानुमान व आंकलन कर मरीज़ों की जान बचाई जा सकती है और लोगों का बहुमूल्य समय, ईंधन और पर्यावरण को प्रदूषण से।'












Click it and Unblock the Notifications