Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी पुलिस की खिल्ली उड़ाते रहे सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये 5 वीडियो

लखनऊ। चौबीसों घंटे जनता की हिफाजत करने वाली यूपी पुलिस को सर्वश्रेष्ट पुलिस के तौर पर माना जाता है। पिछले कुछ दिनों में यूपी पुलिस अपने कारनामों की वजह से चर्चाओं में आ रही है। उसके कुछ ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जो पुलिस की इमेज पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हैं। ये वीडियो ना सिर्फ वायरल हुए हैं बल्कि इन पर कई बार पुलिस के आला अधिकारियों की सफाई भी आ गई है। इन कारनामों के बाद यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर स्टार बन गई है। ऐसी मामलों सोशल मीडिया में जमकर मजाक बनाया जा रहा है

watch viral videos of up police on social media

मुंह से निकाली ठांय ठांय की आवाज

कुछ दिनों पहले यूपी पुलिस का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो एनकाउंटर के दौरान मुंह से ही फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। अब पुलिस विभागमुंह से 'ठांय ठांय' बोलकर एनकाउंटर करने वाले इस सब इंस्पेक्टर को पुरस्कार देने का फैसला किया है।

अपराधी का पीछा साइकिल से

ठांय-ठांय वीडियो के बाद यूपी पुलिस का एक और वीडियो सामने आया है। जहां बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी साइकिल से पीछा करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में एक पुलिसवाला बाइक पर सवार दो लोगों का साइकिल से पीछा करते हुए दिख रहा है। इस घटना को लेकर प्रदेश की पुलिस सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी।

ड्यूटी में गमछा ओढ़कर सोते मिले

यूपी के शाहजहांपुर का एक वीडियो वायरल हुआ जहां डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी सोते हए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है।

होटल में दरोगा को बीजेपी पार्षद ने लगाए तमाचे

यूपी पुलिस के एक दरोगा की पिटाई का वीडियो साशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में बीजेपी पार्षद एक होटल में यूपी पुलिस के दरोगा को तमाचे मारते-मारते जमीन पर गिरा दिया। इस मामले ने तूल पकड़ा था। वीडियो वायरल के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस दोनों के बीच जमकर तूतू-मैंमैं हुई।

खुले में बियर पीते दिखे यूपी पुलिस के सिपाही

आगरा में पुलिसवालों का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो कॉन्सटेबल वर्दी पहनकर शराब पीते नजर आ रहे हैं। शराब पीने के दौरान किसी ने उनकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर डाल दी। जिसके बाद एक बार फिर यूपी पुलिस की खूब फजीहत हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+