यूपी: हनुमान मन्दिर में बारबालाओं का अश्लील डांस, देखिए वीडियो

Recommended Video

    Uttar Pradesh के Hanuman Temple में हुआ अश्लील Dance, Video goes viral | वनइंडिया हिंदी

    हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में धार्मिक आयोजन के नाम पर अश्लीलता परोसनें का मामला सामने आया है। बजरंग बली के 4 दिन के झंडे मेले के दौरान मन्दिर परिसर के रामलीला ग्राउंड में फुलवारी लीला के कार्यक्रम में बारबालाओं ने जमकर अश्लील डांस किया। वहां परिवार सहित मौजूद भक्त ये अश्लील डांस देखकर हैरान रह गए। डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिससे लोगों में खासी नाराज़गी भी है।

    भोजपुरी गानों पर लगाए ठुमके

    भोजपुरी गानों पर लगाए ठुमके

    भोजपुरी फिल्मों के गानों की धुन पर बारबालाओं का अश्लील डांस गांव के सर्कस में लगने वाले खेल-तमाशे का नहीं बल्कि मन्दिर परिसर स्थित रामलीला ग्राउंड में हो रहा था। बजरंग बली के नाम पर लगने वाले उस पौराणिक मेले में लोग दूर दराज़ से आशीर्वाद लेने आते हैं। लेकिन इस अश्लील डांस ने लोगों की आस्था को चोट पहुंचाने का काम किया। इस सिद्ध मंदिर के बारे में मान्यता है कि इस सिद्धपीठ हनुमान मन्दिर में आस्था से शीष झुकाने से लोगों की मुराद पूरी होती है। मगर कार्यक्रम के आयोजकों से शायद ऐसी उम्मीद किसी ने नहीं कि होगी कि उनको आस्था के नाम पर अश्लीलता परोसी जाएगी। उनकी आस्था से खिलवाड़ किया जाएगा।

    आस्था के नाम पर अश्लीलता

    आस्था के नाम पर अश्लीलता

    हरदोई के संडीला क़स्बे में सैकड़ों वर्षों से भद्र मास के आख़री मंगल को महावीर जी का झंडा मेला मनाया जाता है। चार दिन के इस मेले की इस वर्ष 4 सितंबर से शुरुआत हुई है। मेले के कार्यक्रमों में पहले दिन फुलवारी लीला का कार्यक्रम रखा गया था। यह कार्यक्रम मेला प्रारंभ स्थल सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के ठीक सामने और शीतला मन्दिर परिसर स्थित रामलीला ग्राउंड में रखा गया था। कार्यक्रम के शुरुआत में तो धार्मिक लीला दिखाई गई। मगर कुछ देर बाद ही अचानक भोजपुरी फ़िल्मी गानों पर बारबालाओं का अश्लील डांस शुरू हो गया। जिससे वहां परिवार सहित मौजूद लोग हैरान रह गए। महिलाएं शर्म से पानी-पानी हो गईं। परिवार वाले लोग वहां से उठकर चले गए।

    सोशल में मीडिया पर भी वायरल हो रहा है वीडियो

    सोशल में मीडिया पर भी वायरल हो रहा है वीडियो

    बजरंग बली के नाम आयोजित हुए कार्यक्रम में फुलवारी लीला के नाम पर परोसी गई अश्लीलता के वीडियो सोशल में मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। भोजपुरी फ़िल्मी गानों की धुन पर पहले एक बारबाला स्टेज पर अश्लील ठुमके लगाती है उसके बाद अगले गाने पर दो बार बालाएँ अश्लील डांस करती हैं। अश्लीलता का यह कार्यक्रम काफी देर तक चलता रहा। स्थानीय लोग इस शर्मनाक हरक़त को आस्था के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं। लोगों के चंदे से आयोजित होने वाले इस धार्मिक मेले में हुए अश्लील डांस को लेकर लोगों में आयोजकों के ख़िलाफ़ काफी नाराज़गी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+