विवेक तिवारी को गोली मारने वाले सिपाही के समर्थन में उतरे कॉस्टेबल, आज मनाएंगे काला दिवस

Recommended Video

    Lucknow Vivek Case : Prashant Chaudhary के समर्थन में उतरे सिपाही, मनाएंगे काला दिवस |वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी को गोली मारने वाले प्रशांत चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेशभर के सिपाही सामने आए हैं। इन तमाम सिपाहियों ने आज यानि 5 अक्टूबर को काला दिन घोषित किया है और प्रशांत की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रशांत चौधरी विवेक तिवारी को गोली मारने का मुख्य आरोपी है। सिपाहियों ने धमकी दी है कि अगर सिपाही के खिलाफ लगे केस वापस नहीं लिए जाते हैं तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

    police

    इस विरोध प्रदर्शन को लेकर फेसबुक, व्हाट्सएप पर पोस्ट साझा की जा रही है। अराजपत्रित कर्मचारी सेवा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव अविनाश प्रकाश पाठक ने बताया कि हमने यूपी के तमाम सिपाहियों को इलाहाबाद में 5 अक्टूबर को इकट्ठा होने के लिए कहा, ताकि वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा सके जोकि अपने साथी का साथ देने की बजाए उसे सजा दे रहे हैं। आज तमाम सिपाही अपने हाथ पर काला फीता बाधेंगे और प्रशांत चौधरी की गिरफ्तारी का विरोध करेंगे।

    इस विरोध में इलाहाबाद हाई कोर्ट के कई वकील भी हिस्सा लेंगे और कॉस्टेबल प्रशांत चौधरी को कानूनी मदद मुहैया कराएंगे। प्रकाश पाठक जोकि पीएसी की 37वीं बटालियन कानपुर में तैनात हैं उनका कहना है कि कॉस्टेबल प्रशांत चौधरी 2016 बैच का सिपाही है और वह अपनी ड्यूटी कर रहा था, उसे और उसके साथी को कार के नीचे दबाने की कोशिश की गई, जिसकी वजह से सिपाही ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, नाकि किसी की हत्या के इरादे से। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बिना जांच के ही उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें- विवेक तिवारी को गोली मारने वाले सिपाही को नहीं दी गई थी पिस्टल चलाने की ट्रेनिंग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+