एक समरस और एकाकार हिंदू समाज के नव निर्माण के लिए हमें आगे बढ़ना होगा: आलोक कुमार

Ayodhya News Uttar Pradesh: विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि अयोध्या में 500 वर्ष के संघर्ष के उपरांत भगवान राम लाल के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव है। वैश्विक हर्ष के समय में पुरानी कटुता, भेदभाव और मनमुटाव को भुलाकर एक समरस और एकाकार हिंदू समाज के नव निर्माण के लिए हमें आगे बढ़ना होगा।

उन्होंने आज एक विडियो संदेश के माध्यम से कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर राम जी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सोमवार हो जाएगी। मुगलों, अंग्रेजों और उसके उपरांत स्वाधीन भारत की अपनी ही सरकारों से, कुल मिलाकर 500 वर्षों संघर्ष हुआ है। अब तो राम जी विराजमान हो रहे हैं। अभियान सफल हुआ है। अब यह समय है आगे देखने का, बीती ताहि बिसारने का। अपने ही दांतों से यदि जीभ कट जाए तो क्या कोई दातों को तोड़ता है! इसलिए जो कटुता का समय था, उसे भुलाकर पूरे समाज के साथ एक समरस वातावरण बना कर आगे बढ़ें।

alok

राम जोड़ने वाले हैं, राम संभालने वाले हैं। इसलिए इस प्राण प्रतिष्ठा का संदेश यही होगा कि समाज में पुरानी कटुताएँ और संघर्ष भूल कर सबको साथ लेकर हम आगे बढ़ें । पिछले को याद ना करते हुए नवनिर्माण की दृष्टि से पूरे विश्व में सुख और सौख्य बांटने की दृष्टि से अब पूरा समाज लगे, यही प्रार्थना इस अवसर के लिए उचित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+