Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video Viral: रामलीला के मंच पर पुरुष कलाकारों का फूहड़ डांस, लोगों ने पूछा- 'ऐसे जुटाएंगे भीड़ ?'

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में धार्मिक आयोजन के दौरान बार बालाओं के फूहड़ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां रामलीला कमेटी ने भीड़ जुटाने के लिए बार बालाओं से अश्लील डांस कराया है। वीडियो वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बता दें कि थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के प्रसिद्ध जंगलेश्वर मंदिर परिसर में 1-2 दिन पहले रामलीला का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लेकिन रामलीला कमेटी ने भीड़ जुटाने के लिए रामलीला के मंच पर पुरुष कलाकारों को बार बाला बनाकर फूहड़ डांस करा दिया। जिसका वीडियो अब जाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

viral video of Male artists disguised as bar girls did dance on stage of ramleela in hathras

वीडियो के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजन के नाम पर ऐसी फूहड़ता करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। खासतौर से मंदिर परिसर में इस तरह का अश्लील नृत्य पूरी तरह से गलत है। यह लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+