Viral Video: बरेली के बाद अब बदायूं में SDM बेकाबू, दुकान में घुसकर व्यापारी को पीटते कैमरे में कैद

हाल ही में बरेली के एसडीएम उदित पवार ने कार्यालय में एक फरियादी को मुर्गा बनाकर उसका अपमान किया था। जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया और एसडीएम पर कार्यवाही हो गई। वहीं महज एक हफ्ते बाद अब बदायूं के एसडीएम बिल्सी जीत सिंह भी ऐसे ही एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे वो एक व्यापारी पर लात-घूंसों की बरसात कर रहे हैं।

बता दें कि पूरा मामला बदायूं के बिल्सी कसबे का है। यहां के निवासी मोहित वार्श्णेय की सीमेंट, बजरी-बजरफुट की दुकान है। बुधवार रात तकरीबन सवा नौ बजे मोहित अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। तभी एसडीएम बिल्सी जीत सिंह वहां पहुंचे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ देर एसडीएम की व्यापारी से बातचीत हुई, जिसके बाद उन्होंने व्यापारी को पीटना शुरू कर दिया।

Viral Video of Badaun SDM entering shop and beating businessman in Bilsi

उधर, एसडीएम की यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पीड़ित व्यापारी ने गुरुवार को इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही व्यापारी ने सीएम पोर्टल पर एसडीएम की शिकायत भी दर्ज करवा दी। इसके बाद प्रशासनिक अफसरों में भी हड़कंप मच गया।

Recommended Video

    Viral Video: बरेली के बाद अब बदायूं में SDM बेकाबू, दुकान में घुसकर व्यापारी को पीटते कैमरे में कैद

    व्यापारी मोहित का आरोप है कि एसडीएम दुकान पर पहुंचे और पूछा कि यहां बदरपुर और गिट्टी की कौन सी गाड़ी उतरी है। इस पर व्यापारी ने कहा कि यहां कोई गाड़ी नहीं उतरी है, आप सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर सकते हैं। एसडीएम सीसीटीवी फुटेज चेक कर ही रहे थे कि इतने में एक ड्राइवर आया और उसने कहा कि गाड़ी यहीं उतरी है। इसके बाद एसडीएम ने व्यापारी को मारना पीटना शुरू कर दिया और धक्का देते हुए उसे अपनी गाड़ी तक ले गए।

    आपको बता दें कि पूरे मामले में दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। इनमें जहां एक में एसडीएम व्यापारी को पीटते दिख रहे हैं। वहीं दुकान के बाहर लगे कैमरे में उसे धकियाते हुए अपनी गाड़ी तक ले गए हैं।

    इधर, एसडीएम बिल्सी जीत सिंह ने बताया कि व्यापारी के यहां आए बजरफुट व गिट्टी से जुड़े प्रपत्र चेक करने गए थे। वहां काफी देर खड़े रहे, इसका कोई वीडियो नहीं दिखाया है। जबकि मारपीट का फुटेज वायरल किया गया है। व्यापारी ने यह भी कहा था कि प्रपत्र गुरुवार तक दिखा देंगे लेकिन अभी तक प्रपत्र नहीं दिखाए हैं और वीडियो वायरल कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+