VIDEO: ताजमहल परिसर में 'शिव चालीसा' पढ़ने पर हुआ जबरदस्त बवाल

ताजमहल परिसर में नमाज अदायगी की जगह पर कुछ युवक शिव चालीसा पढ़ने लगे जिसे देख वहां सुरक्षा प्रबंधक ने इसका विरोध कर दिया। इसके बाद मामला देखते ही देखते बढ़ गया।

आगरा। बीते कुछ दिनों से यूपी की सियासत में 'ताजमहल' कड़वे बयानों के लिए जाना जा रहा है। नेताओं के तीखे बोल एक तरफ हैं तो दूसरी तरफ अब ताजमहल परिसर से भी भड़काऊ खबरों का दौर शुरू हो गया है। ताजमहल परिसर में हुआ एक हंगामा का वीडियो भी आजकल सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला कुछ इस प्रकार है कि एक समुदाय विषेश की तरफ से ताजमहल परिसर में ही शिव चालीसा पढ़ने से बवाल हो गया। ताजमहल परिसर में नमाज अदायगी की जगह पर कुछ युवक शिव चालीसा पढ़ने लगे जिसे देख वहां सुरक्षा प्रबंधक ने इसका विरोध कर दिया। इसके बाद मामला देखते ही देखते बढ़ गया, युवकों का कहना था कि पूजा-पाठ के लिए आखिर कैसी मंजूरी जबकि सुरक्षा नियमों के हवाले से गार्ड उन्हें परमिशन लेने की बात कर रहा था। वहीं मामला भड़कता देख आस-पास के कई लोग वहां इकट्ठे हो गए जिसके बाद मामले को समुदाय विशेष से जोड़कर देखा जाने लगा। जिस तरह से यूपी की राजनीति में ताजमहल आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा बना हुआ है उसे देखकर सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। ऐसे में इस तरह की आपसी झड़प के कई और मामले भी सामने आ सकते हैं। इस वीडियो को जरूर देखें ताकी ऐसे सांप्रदायिक विवादों की चपेट में आने से आप बच सकें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+