देवरिया में हिंसक भीड़ ने पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, थाना फूंका
देवरिया में हिंसक भीड़ ने थाना फूंका, कई पुलिसवालें हुए घायल, हथियार लूटने के अलावा दर्जनों वाहनों को किया आग के हवाले।
देवरिया। यूपी चुनाव की घोषणा के बाद देवरिया में बड़ी घटना सामने आई है, यहां दो दिन से लापता युवक की लाश मिलने के बाद उग्र भीड़ ने मदनपुर थाने को आग के हवाले कर दिया, जमकर उत्पात मचाया। या लोगों ने ना सिर्फ थाने में आग लगाई बल्कि तमाम पुलिस के वाहनों को भी फूंक दिया, लेकिन इस हिंसा के बाद पुलिसवाले थाने से भाग खड़े हुए। इस हिंसा में सीओ, इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।

दो दिन से लापता युवक की लाश मिलने से भड़की हिंसा
जानकारी के अनुसार यहां पुलिस का हथियार भी लूट लिया गया, लेकिन जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो लोगों नों पथराव कर दिया और फायरिंग भी की, हिंसक भीड़ ने तकरीबन ढाई घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। यह घटना उस वक्त हुई जब मदनपुर, कोटिया मोहल्ले में रहने वाले फैज मोहम्मद का लड़का रहमतुल्ला जब दो दिन पहले शौंच के लिए बाहर गया था और वह घर नहीं लौटा और उसका शव बुधवार को केवटलिया के पास राप्ती के पाश मिला। शव मिलने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन लोगों ने इसके लिए पुलिस को जिम्मेदार मानते हुए थाने पर धावा बोल दिया।
लोगों का आरोप है के पुलिस अगर मुस्तैद होती तो रहमतुल्ला को बचाया जा सकता था। गुस्साई भीड़ जब थाने पहुंची तो इंस्पेक्टर शोभा सोलंकी ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोगों के साथ हुई बहस के बाद कुछ लोगों ने तोड़फोड़ शुरु कर दी। इसी बीच जब सीओ रुद्रपुर शितांशु कुमार लोगों को समझाने पहुंचे तो लोगों ने उनकी गाड़ी पर धावा बोल दिया और पुलिसवालों के साथ मारपीट शुरु कर दी
थाने को किया आग के हवाले
भीड़ इस कदर बेकाबू हुई की लोगों ने फायरिंग भी शुरु कर दी और लोग डब्बे और बोतल में पेट्रोल और मिट्टी का तेल भरकर थाने में फेंकने लगे, जिसके बाद पुलिस कर्मियों को दौड़ाकर मारना शुरु कर दिया। हिंसक भीड़ से बचने के लिए पुलिसवालों ने भागना शुरु कर दिया, एक तरफ जहां पुलिस वालों ने भागना शुरु किया तो लोगों ने थाने के भीतर रखे हथिायर भी लूट लिए। इस घटना के बाद गोरखपुर के डीआईजी शिवसागर सिंह, डीएम अनीता श्रीवास्तव, एसपी मोहम्मद इमरान सहित तमाम थानों और जिले की पुलिस को मौके पर भेजा गया, जिसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका।
इसे भी पढ़े- वाराणसी: मेंटली चैलेंज्ड बच्चों के लिए वरदान बने ये दो दिव्यांग दोस्त
लूट ले गए थाना
इस घटना में सिपाही राममिलन गिरी, रामसमुझ व विनोद को गंभीर चोटे आई हैं, वहीं सीओ शितांशु कुमार व इंस्पेक्टर शोभा सोलंकी को भी चोट आईष जबकि दो दर्जन से अधिक वाहन आग के हवाले कर दिएए गए, दो रिवाल्रवर, 31 एसएलआर व एक राइफल के अलावा कई असलहे लोग लूट ले गए। इसके अलावा तकरीबन 40 हजार रुपए की नगदी भी लूटे जाने की भी खबर सामने आई है।
पुलिस वालों पर भी हुई कार्रवाई, 10 गिरफ्तार
इस घटना के बाद मदनपुर थाने की इंस्पेक्टर शोभा सोलंकी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि रुद्रपुर सर्किल के सीओ शितांशु कुमार को भी हटा दिया गया है। डीएम अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि अभी हालात काबू में हैं और मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। थाने में उपद्रव के लिए 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications