UP: बदायूं में दलित के साथ हिंसा, पेड़ से बांधकर पीटा, पिलाया पेशाब और उखाड़ी मूंछ
बदायूं। उत्तर प्रदेश स्थित बदायूं जिले में गेहूं ना काटने पर एक दलित को कथित तौर पर पेड़ से बांधकर पीटा और उसकी मूंछे उखाड़ ली। मामला जिले के हजरतपुर इलाके के आजमपुर बिसैरिया गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के 7 दिनों बाद एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस की जांच में अभी तक मार पीट की बात की ही पुष्टि हुई है। बताया गया कि बिसौरिया गांव के ही निवासी सीताराम ने आरोप लगाया है कि 23 अप्रैल की शाम को ठाकुर विजय सिंह, उनके भाई शैलेंद्र, पिंकू सिंह और विक्रम सिंह ने गेहूं काटने को कहा था। इस पर सीताराम ने कहा है कि वो अभी अपने खेत का गेहूं काट रहे हैं। 2 दिन बाद खाली होने पर उनके खेत का भी गेहूं काट देंगे। इस पर वो लोग गालियां देने लगे।

आईजी बरेली को पत्र लिखा
सीताराम ने विरोध किया तो उनको पीटा और जबरन चौपाल पर ले गए। जहां पेड़ से बांधकर पीटा गया। सीताराम का आरोप है कि उनकी मूंछ उखाड़ ली और जूते में पेशाब भरकर पिलाई। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर थाने पहुंचे सीताराम की शिकायत नहीं सुनी गई। दबंगों के डर से सीताराम, बरेली स्थित रिश्तेदार के घर चले गए। वहां से 26 अप्रैल को आईजी बरेली को पत्र लिखा।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
रविवार को इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सीताराम आप बीती बता रहे थे। रविवार को ही दोपहर में सीताराम परिवार समेत एसएसपी के दफ्तर पहुंचे और एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के सामने पेश हुए और घटना की जानकारी दी। एसपी सिटी के आदेश पर हजरतपुर पुलिस ने आरोपी विजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, पिंकू सिंह और विक्रम सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 323,504,506,342 और 31 (ड़) (क) (ग) के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के बाद सीताराम का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

इंस्पेक्टर और SSP ने कहा
इंस्पेक्टर थाना हजरतपुर राजेश कुमार ने पूरी घटना पर कहा कि सीताराम ने गेहूं काटने के लिए आरोपी विक्रम से 6 हजार रुपए लिए थे। उनके गेहूं नहीं काटे लेकिन दूसरे के गेहूं काटने चला गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज भी हुई। वहीं एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सीताराम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि पेड़ से बांधकर मारने, पेशाब पिलाने और मूंछ उखाड़ने की बात अभी तक सामने नहीं आई है। सिर्फ मारपीट की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications