गाय चुराने के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का नाम नासिर बताया जा रहा है। वह रामपुर के सिकमपुर गांव का रहने वाला था।

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गाय चुराने के आरोप में एक युवक की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामला अमरोहा जिले के हसनपुर इलाके के डगरौली गांव का है। गांव वालों का कहना है कि बदमाश पशु चोरी करने के लिए गांव में घुसे थे। लेकिन गांव में लोग जाग गए और चार में से एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसको इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।

गाय चुराने के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला

गांव में रहने वाले ब्रह्मपाल और उसकी पत्नी ने बताया कि रात में उन्होंने गाड़ी की आवाज सुनाई दी। गाड़ी की आवाज से दोनों जाग गए। उन्होंने देखा कि चार लोग उनकी गाय को चोरी कर गाड़ी में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके बाद दोनों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और बदमाशों को ललकारा।

गांव वालों का कहना है कि चोरों ने खुद को घिरता हुआ देखकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में छह ग्रामीण घायल भी हो गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने इनमें से एक युवक को दबोच लिया और पीट-पीटकर मार डाला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का नाम नासिर बताया जा रहा है। वह रामपुर के सिकमपुर गांव का रहने वाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+