यूपी: धार्मिक स्थल का निर्माण रुकवाने पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने किया पथराव

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बिना परमिशन के बन रहे धार्मिक स्थल का निर्माण रुकवाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस औऱ प्रशासन की गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने घटना की सूचना आला अधियारियों की दी। सूचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और हंगामा-पथराव कर रह लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया।

villagers did stone pelting on police who stopped the construction of religious site

जानकारी के अनुसार, मामला बिजनौर थाना क्षेत्र के इलाहबास गांव का है। बताया जाता है कि कुछ लोग अपनी निजी संपत्ति पर बिना परमिशन लिए धार्मिक स्थल का निर्माण कर रहे थे। इस बात की सूचना दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने के प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस की गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों ने आला अधिकारियों को दी।

villagers did stone pelting on police who stopped the construction of religious site

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिसफोर्स ने हंगामा और पथराव कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां भांजी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। फिलहाल गांव में पुलिसफोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो बिना परमिशन के धार्मिक स्थल का निर्माण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कुछ असामाजिक तत्वों पुलिस पर पथराव कर दिया। बताया कि असामाजिक तत्वों को चिन्हित उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+