सपा के गढ़ में चुनाव का बहिष्कार, ग्रामीणों ने लगाया अनदेखी का आरोप
गांव के लोगों का कहना है कि शहर के इतने नजदीक होने के बाबजूद भी हमारे गांव की किसी प्रतिनिधि ने कोई सुध नहीं ली। यहां तक कि गांव आने वाली एकमात्र सड़क कई वर्षो से उखड़ी पड़ी है।
Uttar Pradesh
oi-Rizwan
By Rizwan
मैनपुरी। एक तरफ समाजवादी पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है, तो वहीं लंबे अरसे से मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी का गढ़ रहे मैनपुरी में शहर से मात्र तीन किलोमीटर दूर एक ऐसा गांव है, जहां मूलभुत सुविधाओं से जूझ रहे ग्रामीणों की आवाज किसी ने नहीं सुनी तो उन्होंने मतदान का ही बहिष्कार कर दिया। मैनपुरी में तीसरे चरण में रविवार को वोट डाले गए।
यूपी के मैनपुरी शहर से तीन किलोमीटर दूर बसे गांव बैजनाथपुर में कुल 962 मतदाता है। जो गांव में सड़क, पानी, बिजली को लेकर परेशान है। उनका कहना है कि शहर के इतने नजदीक होने के बाबजूद भी हमारे गांव की किसी प्रतिनिधि ने कोई सुध नहीं ली। यहां तक कि गांव आने वाली एकमात्र सड़क कई वर्षो से उखड़ी पड़ी है। ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगो को भी किसी के भी पक्ष में वोट नहीं करना है। जब पीठासीन अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने मात्र 42 लोगो के वोट डाले जाने की बात कही।