पीस पार्टी के गठबंधन के टिकट पर भदोही से चुनाव लड़ेगा बाहुबली विजय मिश्र
जनसमर्थन से गदगद विजय मिश्रा ने राय सुमारी के बाद समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया।
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी से टिकट कटने से नाराज बाहुबली ने विजय मिश्रा पीस पार्टी और निषाद पार्टी के संयुक्त गठबंधन में भदोही के ज्ञानपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। सपा सुप्रीमो बनने के बाद अखिलेश यादव ने तीन बार विधायक विजय मिश्रा का टिकट काट दिया। इससे नाराज बाहुबली विजय मिश्रा ने जन पंचायत बुलाकर लोगों से राय सुमारी की।
लोगों ने इस्तीफा देकर निर्दल चुनाव लड़ने की बात कही। कई पार्टियों से चुनाव लडने की चर्चा चली। पर बात पीस पार्टी और निषाद पार्टी के संयुक्त गठबंधन पर आकर थमी।
भदोही की हर जीत में बाहुबली का रहा दबदबा
लोकसभा चुनाव 2014 को छोड दे तो भदोही में जो भी चुनाव हुआ। उसमें बाहुबली विजय मिश्रा का दबदबा रहा। वह खुद लगातार तीन बार से विधायक है। 2012 के चुनाव में तो जेल में रहते हुए बाहुबली ने बसपा प्रत्याशी को बडी अंतर से हराया था।
उसके बाद भदोही जिले में पंचायत के चुनाव हो या मिर्जापुर साेनभद्र सीट पर एमएलसी का चुनाव हर चुनाव में उसका दबदबा रहा। बाहुबली की धाक इतनी है कि ज्ञानपुर की विधानसभा सीट पर लगातार दोबारा विधायक बनने का रिकार्ड इसी के नाम है। इसके पहले तो एक बार विधायक बना। वो अगली बार हारा जाता था।
मुलायम व शिवपाल की दूरी बनी टिकट कटने की वजह
बाहुबली विजय मिश्रा शिवपाल मुलायक का करीबी माना जाता है। पूर्वांचल में मुखतार और अतीक से भी संघताना है। यही कारण रहा कि अखिलेश ने इन दोनों बाहूबलियों के साथ सपा से लगातार तीन बार के विधायक विजय मिश्रा का टिकट काटा।
सपा ने ज्ञानपुर सीट पर पूर्व विधायक रामरती बिंद को टिकट दिया हैं टिकट कटने के बाद विजय मिश्रा ने अखिलेश यादव और रामगोपाल पर हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए सपा की पोल खोलने की बात कही थी। बाहुबली के मैदान में उतरने के बाद अब ज्ञानपुर सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications