VIDEO: इल्जाम बेकसूर के सिर और चोरी का माल शातिर के घर, IdCard से फ्रॉड
अभी तक पीड़ित को 6 राज्यों से नोटिस मिल चुके है। ये चोर वही है जो होटलों से लक्जरी सामान चुराता है और इसके लिए लोगों का IdCard
मेरठ। एक ऐसा चोर जिसने कई राज्यों की पुलिस के सिर में तो दर्द किया हुआ है ही, वहीं कंकरखेड़ा निवासी एक परिवार को भी परेशान किया हुआ है। चोर के पास इस परिवार के मुखिया का फर्जी पहचान-पत्र है। इससे वो दूसरे राज्यों में जाकर होटल में कमरे बुक करता है और एलईडी चोरी कर लेता है। पहचान पत्र के आधार पर दूसरे राज्यों की पुलिस कंकरखेड़ा के परिवार को नोटिस जारी करती है, कभी गिरफ्तारी के लिए दबिश देती है। अभी तक पीड़ित को 6 राज्यों से नोटिस मिल चुके है। इससे परेशान होकर पीड़ित परिवार एसएसपी और एसपी क्राइम से मिले। जिस पर एसपी ने संपूर्ण मदद का भरोसा दिलाया।

दरअसल, मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी मीनाक्षी ने बताया कि करीब दो साल पहले उसके पति रमन गुप्ता का वोटर आईडी कार्ड गुम हो गया था। जिसकी उन्होंने कंकरखेड़ा थाने में सूचना भी दी थी। कार्ड गुम होने के 6 महीने बाद रमन के पास हरियाणा पुलिस का नोटिस आया। नोटिस में उनके नाम से एक होटल में नौ कमरे बुक कर वहां से एलईडी, टीवी और अन्य सामान चोरी किए गए थे। इसी तरह से चोर 6 राज्यों के होटलों में चोरी कर चुका है।
कई राज्यों में हुई चोरी के बाद पुलिस पीड़ित परिवार को हरियाणा, चंड़ीगढ़, हिमाचल, मुरादाबाद, रामपुर, मध्यप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से मेरठ निवासी रमन गुप्ता को नोटिस भेज रही है। पीड़ित मीनाक्षी ने बताया कि शातिर चोर जिस राज्य में जाता है। वहां पर होटल में पहले एक कमरा बुक कराता है। फिर बाद में रिसेप्शन पर पहुंचकर आठ से दस कमरे बुक करा लेता है।
सुबह के समय आरोपी होटल के बुक किए गए सभी कमरों की एलईडी, टीवी आदि सामान चोरी करके गायब हो जाता है और आईडी के आधार पर पुलिस हम लोगों को परेशान कर रही है। अब पुलिस अफसरों का कहना है कि पीड़ित परिवार को देखते हुए हम लोगों ने दूसरे प्रदेशों की पुलिस से भी निष्पक्ष जांच की बात कही है। पीड़ित रमन गुप्ता का पहचान पत्र खोने के बाद से शातिर चोर उसका गलत इस्तेमाल कर रहा है।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications