Mathura: पुलिसकर्मी ने महिला के मारी लात तो उसने बरसा दी चप्पलें, अब Video हो रहा जमकर Viral

कान्हा की नगरी मथुरा में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला वर्दी पहने पुलिसकर्मी पर चप्पल चला रही है। वहीं पुलिसकर्मी भी महिला को लातें मारता और धक्का देता दिख रहा है। आरोप है कि ट्रैफिक कंट्रोल के नाम पर पुलिसकर्मी ने उसका ऑटो रोक लिया था और 500 रुपए की डिमांड कर रहा था।

दरअसल, यह पूरा मामला मथुरा के कैलाश नगर मोड़ का है। पीड़ित महिला कैलाशनगर निवासी सुनीता शर्मा के अनुसार, उसके घर पर टाइल्स और पत्थर का काम चल रहा है। सोमवार सुबह महिला बाजार से खुद के ऑटो पर टाइल्स और पत्थर लेकर घर जा रही थी। तभी कैलाश नगर मोड़ स्थित बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी ने आटो रोक लिया। ऑटो महिला के पति चला रहे थे।

video of a women beating a policeman with slippers in mathura goes viral

महिला ने बताया कि ऑटो रोकने के बाद पुलिसकर्मी ने ऑटो साइड में लगाने को कहा और आधार कार्ड दिखाने को बोला। महिला ने पुलिसकर्मी को आधार कार्ड भी दिखाया। महिला अनुसार, आधार कार्ड दिखाने के बाद भी पुलिसकर्मी महिला से 500 रुपए की डिमांड करने लगा। इसपर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इतने में पुलिसकर्मी ने ऑटो के दोनों के पहिये पंक्चर कर दिए।

Recommended Video

    Mathura: पुलिसकर्मी ने महिला के मारी लात तो उसने बरसा दी चप्पलें, अब Video हो रहा जमकर Viral

    महिला का कहना है कि फिर पुलिसकर्मी ने महिला के हस्बैंड को डंडे से मारना शुरू कर दिया। महिला बीच में आई तो उसने महिले के भी लात मार दी। इसके बाद महिला ने पुलिसकर्मी पर चप्पल बरसाना शुरू कर दी। वहीं मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना को अपने फोन से रिकॉर्ड कर लिया और वायरल कर दिया। वीडियो में भी पुलिसकर्मी महिला के लात मारता नजर आ रहा है। हालांकि, पुलिसकर्मी का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। उधर, घटना के बाद महिला ने 100 नंबर पर कॉल कर के पुलिस से ही पुलिसकर्मी की शिकायत भी कर दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+