उफ! यह गर्मी, काशी में घाट पर ही सिंकने लगी रोटियां, देखें VIDEO
वाराणसी। गर्मी अपने चरम पर है। पारा आसमान छू रहा है। लोग इस गर्मी से परेशान है। हालांकि अब मॉनसून दस्तक देने ही वाला है, लेकिन कभी-कभार तो ये गर्मी अपने प्रचंड रूप में आ जाती है कि जीना मुश्किल हो जाता है।

पूरा उत्तर भारत इस गर्मी के चपेट में हैं, लेकिन आज गर्मी का जो असर हम आपको दिखाने जा रहे हैं यकीन मानिए वैसा आपने आज से पहले नहीं देखा होगा। कुछ दिन पहले हमने आपको तेलंगाना की एक तस्वीर दिखाई थी, जिसमें एक शख्स सड़क पर ऑमलेट बना रहा था। गर्मी की वजह से कुछ ही मिनटों में ऑमलेट बनकर तैयार हो गई थी।
अब ऐसी ही एक तस्वीर बनारस के अस्सी घाट से सामने आई है। जहां गंगा घाट पर एक शख्स जमीन पर रोटियां सेक रहा है। शख्स ने तवे की तरह जल रहे घाट पर ही रोटियां सेंक ली। वीडियो देख कर आप अंजादा लगा सकते हैं कि बनारस किस गर्मी से गुजर रहा है। पिछले कुछ दिनों से यहां का तापमान 45 से 47 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच चुका है। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications