VIDEO: ऐसे लूट रहे थे बैंक जैसे कमरा कर रहे हों खाली
बदमाशों ने बड़ी ही तसल्ली से बैंक रॉबरी की, बीच-बीच में चाय-पानी भी करते रहे...जैसे कमरा खाली किया जा रहा हो वैसे बैंक को लूटा गया।
मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े बैंक रॉबरी की घटना से सनसनी फैल गई, बैंक रॉबरी को बदमाशों ने किस तरह अंजाम दिया ये आप भी सीसीटीवी फुटेज में देख सकते हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नकाबपोश बदमाश उस वक्त बैंक में दाखिल हुए जब बैंक में बैंक कर्मचारियों के अलावा कोई नहीं था। बैंक में घुसकर बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को गन पॉइंट पर लेकर सभी को एक रूम में बंद करने के बाद 7.5 लाख का कैश लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस को इस घटना की भनक तक नहीं लगी।

देखिए VIDEO...
दरअसल बैंक रॉबरी का ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना का है जहां दिनदहाड़े तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने बैंक पर धावा बोल दिया। बेखौफ बदमाशों ने हथियारों के बल पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर बैंक से 7 लाख 56 हजार की नकदी लूटी और फरार हो गए। लूट की सूचना मिलने पर मुजफ्फरनगर एसएसपी अनंत देव तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। सुपर कॉप कहे जाने वाले एसएसपी अनंत देव तिवारी को बदमाशों ने खुली चुनौती दी हैं। मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। पुलिस के ढीले रवैए के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। दिन-दहाड़े बैंक लूट की इस वारदात पर पुलिस का रवैया बहुत ढीला रहा। घटना के 3 घंटे बीतने के बाद पुलिस पहुंची।
डीआईजी सहारनपुर भी मौके पर पहुंचे कई घंटों तक बैंक में जांच पड़ताल करते रहे और फिर सभी अधिकारी कार्रवाई करने का एक रटा-रटाया बयान मीडिया को देकर घटना स्थल से चलते बने। हालांकि बाद में एसएसपी अनंत देव खबर चलने के बाद हरकत में आए और चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह सहित 3 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications