VIDEO: ऑफिस में है अफेयर तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक

आरोप है कि शादाब शादी के बाद से ही कम दहेज की बात कहकर कौसर के साथ मारपीट करता था। इस काम में शादाब के परिवार वाले भी उसका साथ दिया करते थे।

मेरठ। तीन तलाक का कानून बनने के बाद भी घटनाएं सामने आ रही हैं। एक विवाहिता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाते हुए अपने पति पर जबरन तलाक देने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, मामला कौसर नाम की इस महिला का है, कौसर थाना जानी क्षेत्र के सिवाल कस्बे की रहने वाली है। 6 साल पहले कौसर की शादी थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र संधावली गांव में शादाब से हुई थी उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि शादाब शादी के बाद से ही कम दहेज की बात कहकर कौसर के साथ मारपीट करता था। इस काम में शादाब के परिवार वाले भी उसका साथ दिया करते थे।

VIDEO: Give Triple Talaq to wife for office affair in Meerut

कुछ दिन पहले ही शादाब ने कौसर को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। विवाहिता का आरोप है कि शादाब ने फर्जी तलाकनामा बनाया है। शादाब ने पत्नी कौसर पर इस आरोप को लगाकर कोर्ट में वाद दायर कर दूसरी शादी करने की इजाजत ली है, कौसर ने बताया कि शादाब एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है और अपनी सहकर्मी से निकाह करना चाहता है। इससे आहत होकर पीड़िता आज एक एनजीओ के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+