यूपी: सड़क पर पड़ी रही लाश और ऊपर से गुजरती रहीं गाड़ियां

बलिया। यूपी के बलिया में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस चौकी से थोड़ी दूर बलिया रोडवेज बस स्टेशन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मुख्य मार्ग पर घंटों पड़ा रहा। वहीं लाश के ऊपर से बसें भी गुजरती रहीं। यहां तक की शव पर किसी ने एक कपड़ा डालना भी मुनासिब नहीं समझा। घंटो बाद कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली समेत सभी अधिकारी पहुंचे और शव के शिनाख्त में जुट गए।

vehicles passing over the corpse lying on the road in ballia

मानवता को शर्मसार करने वाला ये घटना रोडवेज के अधिकारीयों और कर्मचारीयों के लापरवाही का बड़ा नतीजा है। घंटो पड़े बुजुर्ग का शव मार्ग पर बीचोंबीच पड़ा रहा जहां से हर आधे घंटे पर बसें निकलती हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली एएसपी और कोतवाल समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव के सिनाख्त में जुट गए। यह घटना कब और कैसे हुई किसी को नहीं पता और ना ही बुजुर्ग के शव की पहचान हो पाई है।

बलिया पुलिस अधीक्षक ने बताया बुजुर्ग की मौत एक्सीडेंटल है या तो वाहन चढ़ गया है या टक्कर लगी है। शव को 72 घंटे तक रखा जाएगा जब तक उसकी पहचान नहीं हो जाती। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- यूपी में रची जा रही थी पूर्व CM की हत्या की साजिश, इस तरह हुआ खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+