घने कोहरे में नेशनल हाईवे पर एक-दूसरे से टकराई गाड़ियां, जवान समेत 6 घायल
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के चलते एक बड़ा हादसा देखने को मिला है। यहां कोहरे के चलते आधा दर्जन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें सीआईएसएफ की दो गाड़ियां भी शामिल थीं।

इस हादसे में दो सीआईएसएफ के जवान समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिनको अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे का है। यहाँ आज घने कोहरे के चलते मुरादाबाद की साइड से दिल्ली जाने वाले आधा दर्जन से भी अधिक वाहन आपस में भिड़ गए जिसमें दो सीआईएसएफ की गाड़ी भी शामिल थी।

बताया जा रहा है की इस भिड़ंत में दो सीआईएसएफ के जवान समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घायलों को नजदीक के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी यात्री खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications