वाराणसी: उल्टी दस्त का इलाज कर अस्पताल ने विदेशी को थमाया 60 हजार का बिल
वाराणसी। उत्तर प्रदेस में वाराणसी शहर के ककरमत्ता इलाके के पॉपुलर अस्पताल में देश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इस अस्पताल में कनाडा निवासी महिला मैडिसोन पिचू इलाज के लिए आईं। उल्टी दस्त की शिकायत पर उसे भर्ती करने के लिए डॉक्टरों ने 10 हजार रुपये जमा कराने को कहा और जब उसे डिस्चार्ज किया गया तो 50 हजार रुपए और देने की डिमांड की गई। मैडिसोन पिचू ने जब इसका विरोध किया तो अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके साथ मारपीट की और बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस युवती और उसके दोस्तों को लेकर थाने पहुंची और तहरीर के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।

ये है मामला
मैडिसोन पिचू ने बताया कि वो अपने दोस्त एंड्रयू के साथ इंडिया घूमने आई है और बीते मंगलवार को वो बनारस पहुंची तो उसे रात में पेट दर्द शुरू हुआ। नेट पर उसे पॉपलुर हॉस्पिटल की जानकारी हुई तो इलाज के लिए पहुंचने पर मुझसे पूरा खर्च 10 हजार रुपये बताया गया और पूरा पैसा एडवांस जमा करने को कहा गया लेकिन जब डिस्चार्ज किया गया तो 50 हजार रुपये की और डिमांड शुरू की गई। मैडिसोन और एंड्रयू ने जब इस मामले का विरोध किया तो उन्हें बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई जिसके बाद अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। इस पूरे प्रकरण में वहीं से गुजर रहे किसी राहगीर ने पीवीआर के फोन पर हंगामे की सूचना दी जिसके बाद पुलिस पीड़ितों को लेकर भेलूपुर थाने ले आयी।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस पूरे मामले पर वनइंडिया से बात करते हुए वाराणसी के एसपीसिटी दिनेश सिंह ने बताया कि मैडिसोन के दिये हुए तहरीर पर हमने हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर सतीश कौशिक पर उक्त प्रकरण में केस पंजीकृत कर लिया गया है। सीएमओ से इलाज में खर्च की जानकारी मांगी गई है। यही नहीं मामला दरसअल विदेशी से जुड़ा होने की वजह से लखनऊ से लेकर दिल्ली और पीएमओ के साथ ही नई दिल्ली में कनाडा के दूतावास को भी सूचना दी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications