गेस्ट हाउस के बाथरूम में मिली ब्रिटिश नागरिक की लाश, मालकिन ने बताई रात की बात!
वाराणसी। शहर के चौक थाना क्षेत्र के मणिकर्णिका घाट स्थित एक गेस्ट हाउस में संदिग्ध हालत में विदेशी ब्रिटिश नागरिक की मौत होने से हड़कंप मच गया। विदेशी नगारिक का शव गेस्ट हाउस के एक कमरे के बाथरूम में पड़ा मिला था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टन के लिए भेज दिया है और मृतक की विदेशी महिला मित्र से पूछताछ में भी जुटी है।

बाथरूम में मिला था शव, दूतावास को भी किया सूचित
दरसअल, 41 वर्षीय केविन जॉन मैकमहोन 18 सितंबर को वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के मणिकर्णिका घाट स्थित काशी गेस्ट हाउस में अपनी अमरिकी महिला मित्र कैथरिन के साथ आकर ठहरा था। लेकिन उसी तबीयत ठीक नहीं थी। गेस्ट हाउस की संचालिका राजकुमारी ने बीती रात भी तबीयत खराब होने के बावजूद भी दोनों ने अपने कमरा नंबर 110 में शराब पी। फिर कुछ देर बाद बाथरूम से न निकलने पर जब लोगों ने पता किया तो केविन का शरीर बाथरूम में गिरा मिला और उसने खूनी शौच भी किया था।
आनन-फानन में होटल कर्मी और केविन की विदेशी महिला मित्र ने बजाए पुलिस को इन्फॉर्म करने के केविन को बाथरूम से निकालकर कमरे के बेड पर कपड़ा पहनाकर लिटा दिया। लेकिन तब तक केविन की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस को गेस्ट हाउस की ओर से सूचना देने पर पुलिस वहां पहुची जांच अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टन के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस पूरी घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है। साथ ही जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ ही दूतावास को भी सूचित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications