Vande Bharat: जानिए यूपी के कितने स्टेशनों पर है वंदे भारत ट्रेन की सुविधा, किन जगहों से कर सकेंगे यात्रा
Vande Bharat Train In UP: वंदे भारत ट्रेन का विस्तार पूरे देश में तेजी से हो रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में यात्रियों की भारी संख्या व वंदे भारत की मांग को देखते हुए यहां कई रुटों पर जल्द ही वंदे भारत ट्रेन दौड़ती नजर आयेगी। इससे उत्तर प्रदेश के विकास को ओर गति मिलेगी। इसके साथ ही यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आइए जानते हैं वेद भारत ट्रेन यूपी के किन स्टेशनों पर वर्तमान समय में यात्रियों के लिए रुकती है, इसके अतिरिक्त जल्द ही किन स्टेशनों पर रुकने वाली है।
इन स्टेशनों पर अभी रुकती हैं वंदे भारत देश की पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच 15 फरवरी 2019 को चलाई गई थी। वाराणसी पीएम सिटी होने के साथ ही उत्तर प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल भी है।यहां भारी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। इसके साथ ही वंदे भारत उत्तर प्रदेश के मेरठ , मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व देवबंद में भी रुकती है। दिल्ली से देहरादून के लिए चलने वाली वंदे भारत इन स्टेशनों पर रुकती है।

इन स्टेशनों पर जल्द मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सुविधा उत्तर प्रदेश के 150 से अधिक स्टेशनों पर जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलेगी। जल्द ही गोरखपुर से लखनऊ होते हुए प्रयागराज व मुरादाबाद- बरेली जंक्शन से होकर सहारनपुर-प्रयागराज के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। गोरखपुर सात जुलाई को पीएम मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर, पाटलिपुत्र और प्रयागराज तीनों रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन रूटों में गोरखपुर से लखनऊ, पाटलिपुत्र से गोरखपुर वाया लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर से प्रयागराज शामिल हैं। गोरखपुर से यह ट्रेन दोपहर तीन बजे चलकर शाम 7.20 बजे लखनऊ और रात 10.50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी प्रयागराज से सुबह 6.20 बजे चलकर सुबह 9.50 बजे लखनऊ और दोपहर 2.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इसके अतिरिक्त वंदे भारत ट्रेन सहारनपुर बाया मुरादाबाद,बरेली, लखनऊ, प्रयागराज के बीच चलाई जाएगी। इस रुट के 142 स्टेशनो पर वंदे भारत की सुविधा मिलेगी। इन स्टेशनों में बिजनौर, नगीना रामपुर संभल अमरोहा पीलीभीत,बदायूं, शाहजहांपुर, एटा, हरदोई शामिल हैं। वंदे भारत की अधिकतम गति सीमा 180 किलोमीटर प्रतिघंटा है. यह महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है।












Click it and Unblock the Notifications