Uttarkashi Tunnel Rescue: सिलक्यारा टनल में क्यों रुका रेस्क्यू, GPR सर्वेक्षण टीम ने बताई बड़ी वजह
Uttarkashi Tunnel Rescue: सिलक्यारा में कुछ देर के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कुछ देर के लिए रोकने का निर्णय लिया गया। ड्रिलिंग बचाव दल की ओर से इसकी वजह बताई गई है। टीम ने कहा है समस्या को सुलझाने के लिए एक्सपर्ट्स तेजी से काम कर रहे हैं।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिल्क्यारा सुरंग के एक हिस्से में 41 श्रमिक फंसे हैं। शुक्रवार शाम को बचाव दल ने कहा कि ऑगर मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके चलते ये निर्णय लिया गया है। रेस्क्यू में जुटी टीम के सदस्य ने ड्रोन तकनीक के बारे में बात करते हुए स्क्वाड्रन इंफ्रा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के एमडी व सीईओ सिरिएक जोसेफ ने कहा कि यह एक नई तकनीक है जो उन क्षेत्रों में भी काम करती है जहां जीपीएस नहीं हैं।

सिलक्यारका टन में रेस्क्यू रोके जाने को लेकर जीपीआर सर्वेक्षण टीम के सदस्य तकनीशियन भरत सिंह ने कहा कि टनल में जीपीआर ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार एक ग्राउंड स्कैनिंग मशीन है। जो धातु की वस्तुओं, चट्टानों और कठोर शिलाखंडों की आंतरिक स्थिति का पता लगाती है।
जीपीआर सर्वेक्षण टीम के सदस्य बी चेंदूर ने कहा,"बरमा मशीन में कुछ फंस गया था। जीपीआर हमें यह जानने में मदद करता है कि धातु की वस्तु कितनी दूर है। जीपीआर मूल रूप से स्कैन करता है। इसे चलाने के लिए दो लोगों की आवश्यकता होती है। एक इसे चलाता है। दूसरे मशीन के डेटा को कलेक्ट करता है।
इससे पहले खुल्बे ने उम्मीद जताई थी कि सुरंग में फंसे श्रमिकों को शुक्रवार तक निकाला जा सकता है। लेकिन अब तकनीकी खराबी के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगले अगले 5 मीटर सुरंग के अंदर तक कोई धातु अवरोध नहीं है। ऐसे में ड्रिलिंग और मलबा हटाने के कार्य जारी रहेगा।
प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा कि टनल में डाले गए पाइप का 2-मीटर हिस्सा काटना पड़ा क्योंकि ड्रिलिंग के दौरान घर्षण के कारण यह संकुचित हो गया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बरमा हेवी-ड्यूटी ड्रिलर में रुकावट आने और अधिक दबाव पड़ने के बाद ऐसा हुआ। वहीं शुक्रवार सुबह (24 नवंबर) खुल्बे ने कहा कि जिस प्लेटफॉर्म पर ऑगुर ड्रिलिंग मशीन लगी थी, उसमें गुरुवार को कुछ दरारें आ गईं। हालांकि, सूचना के बाद से दरारों की मरम्मत कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications