वेटर के प्‍यार में इस कदर पागल हुई ड्राइवर की बीवी, पति की हत्‍या कर पंखे से लटका दिया

संभल। प्यार की खातिर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पत्नी व उसके प्रेमी ने हत्या का आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस टीम द्वारा दोनों पर 5-5 हजार रुपए का ईनाम था। रोडवेज बस अड्डे से पुलिस ने दोनों ‌को गिरफ्तार किया है। मेरठ जिले के निवासी कमलवीर चौहान की संभल के मोहल्ला शहजादी सराय निवासी दामिनी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद कमलवीर अपनी ससुराल में आकर रहता रहा। कमलवीर चालक की नौकरी करता था। उसकी पत्नी संभल के एक निजी स्कूल में चपरासी का काम करती थी।

वेटर के प्‍यार में इस कदर पागल हुई ड्राइवर की बीवी, पति की हत्‍या कर पंखे से लटका दिया

कमलवीर की पत्नी दामिनी का मोहल्ले के ही एक होटल पर काम करने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 16 सिंतबर 2016 को दामिनी ने पड़ोस के ही रहने वाले अपने प्रेमी राजू गुप्ता के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी व उसके प्रेमी ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए साजिश रचते हुए शव को पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका दिया था। चालक की मौत की खबर पुलिस को पता चली तो पुलिस ने जांच पड़ताल की। हत्या कर प्रेमी घर से भाग गया था जबकि पत्नी ने पुलिस को ड्यूटी पर जाने की बात बताई और कहा कि मैंने स्कूल से आने के बाद फांसी के फंदे पर ‌पति का शव लटके देखा।

मृतक के भाई बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को अपने भाभी व उसके प्रेमी के खिलाफ शक के आधार पर तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामले का राज खुला। पत्नी मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ भागकर दिल्ली चली गई। पुलिस की जांच पड़ताल में पत्नी व उसका प्रेमी हत्या में शामिल पाए गए। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की तलाश शुरू कर की। कुछ दिन बाद पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर पांच पांच हजार रूपये का ईनाम घो‌षित कर दिया था।

सोमवार को कोतवाली प्रभारी अनिल समानिया को मुखबिर ने सूचना दी कि पत्नी व उसका प्रेमी कहीं जाने की फिराक में संभल रोडवेज बस अड्डे पर खड़े है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को गिफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि कमलवीर चौहान की हत्या के मामले में उसकी पत्नी दामिनी व उसके प्रेमी एसडीएम कोर्ट के सामने निवासी राजू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का चालान किया जा रहा है।

पति की हत्या के बाद प्रेमी के साथ दिल्ली में जाकर रहने लगी

दामिनी ने बताया कि वह पति की हत्या के बाद अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में जाकर रहने लगी। दोनों एक किराये पर रूम ले रखा था। प्रेेमी एक होटल पर काम करने लगा। पति की हत्या के बाद प्रेमी को ही अपना पति मानने लगी थी। फिलहाल कोई बच्चा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+