अगले दो घंटे में UP के इन जिलों में आंधी और भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ। उमस भरी गर्मी से लोगों को अगले दो घंटे में राहत मिल सकती है। दरअसल, मौसम विभाग ने बुधवार को तेज आंधी और गरज के साथ भारी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी व्यक्त की है। मौमस विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि जालौन, इटावा, औरैया, कन्नौज, शाहजहाँपुर, बदायूँ, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, हरदोई, कानपुर, बरेली, अम्बेडकरनगर, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा समेत कई जिलों में बारिश के आसार है।

uttar pradesh weather report: alert of thunderstorm and heavy rain in these districts next two hour

मौसम निदेशक जे.पी.गुप्त ने बताया कि लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अगले चार-पांच दिन बारिश का सिलसिला बना रहेगा। इस बीच प्रदेश में कहीं-कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने के भी आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। साथ ही बता कि 09 जुलाई तक मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है।

हरियाणा, यूपी में अब थोड़ी देर में आ सकता है आंधी-तूफान
जबकि उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन की वजह से बद्रीनाथ नेशनल हाइवे बंद कर दिया गया है, मालूम हो कि आईएमडी ने पहले से ही उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल आंधी-तूफान आने और वज्रपात की आशंका व्यक्त की थी। तो वहीं गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में कल भारी बारिश हुई थी। राजकोट में सबसे ज्यादा 219 मिमी बारिश रेकॉर्ड हुई थी। इसकी वजह से यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। राज्य में आज भी रेड अलर्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+