Kanpur: जींस पहनकर स्कूल पहुंचा छात्र तो टीचर ने कैंची से छील डालीं जांघें
कानपुर देहात के सिकंदरा इलाके में एक स्कूल के मैनेजर को छात्र का जींस पहनकर आना इतना बुरा लगा कि उसने कैंची लेकर छात्र की जींस को तार-तार कर दिया।

कानपुर। कानपुर देहात के सिकंदरा इलाके में एक स्कूल के मैनेजर को छात्र का जींस पहनकर आना इतना बुरा लगा कि उसने कैंची लेकर छात्र की जींस को तार-तार कर दिया। इतना ही नहीं उसने ग्यारहवीं के इस छात्र की जांघों को बी कैंची से काट डाला। लहूलुहान हालत में घर पहुंचे छात्र को लेकर परिजन थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। छात्र ने बताया कि वो परीक्षा के के दौरान तय यूनिफॉर्म की जगह जींस पहनकर स्कूल गया था, जिसके लिए उसे ऐसी सजा दी गई। प्यार, पागलपन या कुछ और: रात 2 बजे ब्वायफ्रैंड फरहान से मिलने की जिद करती थी अंजलि
पीड़ित छात्र आंबेडकर इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ता है। गुरुवार को उसके छमाही एग्जाम थे। छात्र स्कूल यूनिफॉर्म की बजाय जींस पहनकर स्कूल पहुंच गया। मैनेजर महेंद्र कटियार ने जब यह देखा, तो छात्र को जमकर पीटा और उसे अपने ऑफिस में बुलाकर कैंची से उसकी जींस काटने लगे। जींस के साथ-साथ उन्होंने छात्र की दोनों जांघों में भी गहरे घाव कर दिए। इसके बाद एक चपरासी को बुलाकर उसे घर भेज दिया गया। जब बेटे को लहूलुहान देखा तो परिजनों को लगा कि वो किसी हादसे का शिकार हो गया है लेकिन जब उसने बताया कि ये मैनेजर ने किया है तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की और उसे लेकर इलाज के लिए सिकंदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मैनेजर महेंद्र कटियार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिख ली गई है और जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। छात्र का कहना है कि उसकी जांघों को काट देने के बाद स्कूल मैनेजर ने घर भेजते हुए उसे धमकी दी कि किसी से शिकायत करने पर स्कूल से निकाल दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications