Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी में नाइट कर्फ्यू समेत लगे ये प्रतिबंध, रविवार को मिले 7695 नए केस

लखनऊ, जनवरी 09। चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को यूपी में कोरोना के 7695 नए केस सामने आए, जबकि 4 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई। यूपी के अंदर पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 2 लाख से अधिक टेस्ट किए गए, जिसमें से 7695 मरीज पॉजिटिव निकले। पिछले 24 घंटे के अंदर 253 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए हैं।

Recommended Video

    UP में चुनाव ऐलान के बाद Corona Visfot, 24 घंटे में 7695 नए मामले | वनइंडिया हिंदी
    Corona in uttar pradesh

    यूपी सरकार ने लगाया नाइट कर्फ्यू

    यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है। रविवार को लखनऊ में हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली मीटिंग में ये फैसला लिया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। यूपी में नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

    सरकार का आधिकारिक आदेश

    योगी सरकार की ओर से जारी किए गए सरकारी आदेश में कहा गया है, "कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी के हर जिले में रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक रोजाना नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके अलावा सभी शैक्षणिक संस्थान 16 जनवरी तक के लिए बंद किए जा रहे हैं। ऑनलाइन मोड में क्लासे होती रहेंगी।"

    सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीटिंग में अधिकारियों को ये निर्देश दिया है कि मॉनिटरिंग कमेटी और एकीकृत कोविड कमांड सेंटरों को पूरी तरह से चालू रखा जाए। इसके अलावा होम आइसोलेशन, निगरानी समितियों, एम्बुलेंस और टेलीकंसल्टेशन के लिए अलग-अलग नंबर जारी किए जाने चाहिए। सीएम ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार दवा किट उपलब्ध हो और कोरोनावायरस के इलाज के दौरान आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता हो।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+