शारीरिक संबंध बनाने के लिए दारोगा ने भरी मांग, महिला ने मांगा हक तो किया इंकार, अब लगा रेप का आरोप
मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस के दामन पर फिर सेक्स क्राइम के दाग लगते दिख रहे हैं। मेरठ में एक महिला ने दरोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपित दरोगा कुछ भी कहने से बच रहा है। वह लोगों को दिखाई भी नहीं दे रहा है।

लव, सेक्स और धोखे का मामला
जानकारी के मुताबिक, मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के रहने वाले दरोगा श्रीचंद ने एक महिला को अपने झांसे में लिया। बुलंदशहर में अपनी तैनाती के दौरान महिला से नजदीकियां बढ़ाईं। महिला ने उसे शादी के लिए कहा तो हां कह दी। फिर जब इच्छा होती, उसका फिजिकल शोषण करता। महिला का कहना है कि आरोपी ने उससे शादी भी की, लेकिन जब वह उसके घर जाने की पूछती तो बौखला जाता। महिला उससे कहती थी कि वो अपने घर ले जाकर उसे साथ में रखें, तो दरोगा ने दो टूक मना किया। जिसके बाद पीड़िता को धक्के मारकर अपने कमरे से भगा दिया।
दरोगा की करतूतों के बाद महिला ने एएसपी सतपाल अंतिल का द्वार खटखटाया। सतपाल अंतिल से महिला ने जालसाजी और रेप की मुकदमा दर्ज करने के लिए गुहार लगाई। महिला का कहना है कि श्रीचंद ने उसे झांसे में लिया। फिर अपनी कुछ तस्वीरें भी दिखाईं। तस्वीरों में उक्त महिला और आरोपी दरोगा शादी के जोड़े में दिख रहे हैं। यानी, आरोपित ने महिला से शादी भी की, लेकिन वह चोरी-छिपे। क्योंकि वह एक धोखा था।












Click it and Unblock the Notifications