सपा सांसद की बकरियां तलाशने में लगी है योगी आदित्‍यनाथ की पुलिस

सोमवार तक भी पुलिस इन बकरियों की खोज नहीं कर पाई तो सांसद के एक कर्मचारी दशरथ सिंह ने इस मामले की सिविल लाइन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

लखनऊ। भैंस, कुत्ता और बकरियों को लेकर इन दिनों यूपी पुलिस की जो मुश्‍तैदी है वो देखने लायक है। जी हां इंसान गुम हो जाए तो भले ही पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश करे या ना करे लेकिन किसी मंत्री जी की भैंस या किसी अधिकारी का कुत्ता गायब हो जाए तो देखिए किस तरह जी जान लगा देती है यूपी पुलिस। इसका माजा मामला विदिशा में सामने आया है। यहां से समाजवादी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद चौधरी मुनव्‍वर सलीम की चोरी हुई बकरियों को ढूंढने के लिए पुलिस महकमा सक्रीय हो गया है।

सपा सांसद की बकरियां तलाशने में लगी है योगी आदित्‍यनाथ की पुलिस

जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात सांसद मुनव्वर के बेरखेड़ी गांव स्थित फार्म हाउस से करीब 23 बकरे और बकरियां कुछ अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गईं। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद से ही सारा का सारा पुलिस महकमा सांसद की बकरियों को ढूंढने में जुट गया। वहीं जब सोमवार तक भी पुलिस इन बकरियों की खोज नहीं कर पाई तो सांसद के एक कर्मचारी दशरथ सिंह ने इस मामले की सिविल लाइन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। तारा शाहदेव की सास कहती थी- धर्म बदल लो नहीं तो बिस्‍तर यही रहेगा, मर्द बदलते रहेंगे

सिंह ने शिकायत में इन बकरियों की कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए लिखवाई है। आपको बता दें कि सपा सरकार के समय में आजम खान की भैंसे चोरी हो गई थीं। जिनकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। 2014 में रामपुरा के पसियारा स्थित आज़म के डेयरी फार्म से उनकी 7 भैंसों की चोरी हो गई थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महीने के बाद सभी भैंसों को बरामद कर लिया और चोरों को गिरफ्तार कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+